देश

Baghpat: जमीन नाम न करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, थाने में जाकर किया सरेंडर, सामने आया चौंकाने वाला सच

-कुलदीप पंडित

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पति के नाम जमीन न करने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. चौंका देने वाली बात ये है कि, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने थाने जाकर खुद ही सरेंडर कर दिया. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.

शादी के वक्त पति-पत्नी एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं और सुख-दुख में साथ निभाने का वादा करते हैं, लेकिन बागपत में इसके उलट ही देखने को मिला. पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला ये सनसनीखेज मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव से सामने आया है. जहां सुनील कुमार नाम के एक शख्स ने जमीना विवाद के चलते अपनी पत्नी दीपा की गला दबाकर हत्या कर दी है और थाने में जाकर खुद ही सरेंडर कर दिया. जानकारी सामने आई है कि दीपा की शादी 9 वर्ष पूर्व गांधी गांव में जगमोहन से हुई थी लेकिन जगमोहन की 2018 में मौत होने के बाद, दीपा के नाम जगमोहन की पूरी जमीन आ गई थी.

ये भी पढ़ें- जवानों की मौत का बदला… कश्मीर में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान, कोकेरनाग में 7 दिन बाद खत्म हुआ एनकाउंटर

इसके बाद दीपा ने 2019 में जगनमोहन के भाई सुनील से शादी कर ली. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही सुनील दीपा के नाम हुई जमीन को अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन दीपा हर बार मना कर देती थी. इसी को लेकर आए दिन दीपा और सुनील में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था. सुनील दीपा पर लगातार जमीन उसके नाम कराने का दबाव बना रहा था. इस पर दीपा ने फिर से जमीन उसके नाम न करने से इंकार कर दिया. इसी के बाद क्रोध में आकर सुनील ने दीपा की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद ही बागपत कोतवाली में पहुंचकर सरेंडर कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.

वहीं पूरे मामले को लेकर शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, आरोपी ने सरेंडर कर दिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी और पूरे मामले की जांच की जा रही है. यदि इसमें कोई और भी और व्यक्ति शामिल मिलता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

24 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

27 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

40 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

41 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

56 minutes ago