बिठूर घाट पर अंतिम संस्कार करता पीड़ित परिवार (घायल कृष्ण गोपाल दीक्षित-लाल घेरे में)
Kanpur Dehat: कानपुर देहात के मडौली गांव मामले में दो दिन से चल रही जद्दोजहद और विरोध के बाद पुलिस-प्रशासन ने खुद को आग में झोंक देने वाली मां प्रमिला दीक्षित-बेटी नेहा दीक्षित का अंतिम संस्कार बुधवार को करा दिया है. लेकिन इस पूरे मामले में कई तरह के सवाल उठे हैं. इस पूरी घटना के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई है.
एक साथ पत्नी (प्रमिला) और बेटी (नेहा) को खोने वाले घायल कृष्ण गोपाल दीक्षित कानपुर देहात से निकली शव यात्रा में तो शामिल नहीं हो सके, लेकिन कानपुर स्थित हैलट अस्पताल से सीधे बिठूर घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग की है. उन्होंने भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि दोषियों को सरकार फांसी की सजा मिलनी चाहिए क्योंकि डीएम नेहा जैन चाहतीं तो यह घटना नहीं होती. उन पर भी सरकार कार्रवाई करे क्योंकि ये आत्महत्या नहीं हत्या है.
बता दें कि मां और बेटी ने खुद को उस वक्त आग के हवाले कर दिया था, जब स्थानीय पुलिस-प्रशासन उनकी झोपड़ी गिराने के लिए 13 फरवरी को पूरे दल-बल के साथ पहुंच गया था. बताया जा रहा है कि झोपड़ी गिराने का निर्देश जिलाधिकारी नेहा जैन ने ही दिया था. इस हृदय विदारक घटना में बेटी और पत्नी को बचाने के दौरान कृष्ण गोपाल बुरी तरह से घायल हो गए थे. उनका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था. इस वजह से वह हैलट अस्पताल में भर्ती थे, जहां से सीधे घाट पर पहुंचे.
बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी घाट पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही दोषियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया. साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरा मामला पता है. वहीं मंडल आयुक्त कानपुर व एसपी कानपुर देहात ने भी श्रद्धांजलि दी.
कानपुर देहात मामले में राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव किया है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कानपुर देहात मामले में राज्पाल से 11 सदस्यीय टीम ने मिलने का समय मांगा था, लेकिन समय नहीं दिया गया. कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता कर भाजपा को सत्ता से हटाने की मांग की और कानपुर मामले में पीड़ितों को 1 करोड़ के मुआवजा देने की मांग की.
नोएडा में एक कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कानपुर घटना पर कड़ी कारवाई की जाएगी. पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. विपक्षी लगातार राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं. किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…