Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kanpur Dehat: बेटी-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार देख रो पड़ी जख्मी आंखें, खुद को नहीं रोक पाया घायल पति पहुंचा घाट, की फांसी की मांग

Kanpur Dehat:  मां-बेटी को श्रद्धांजलि देने बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा पहुंचे. उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सब पता है.

बिठूर घाट पर अंतिम संस्कार करता पीड़ित परिवार (घायल कृष्ण गोपाल दीक्षित-लाल घेरे में)

Kanpur Dehat: कानपुर देहात के मडौली गांव मामले में दो दिन से चल रही जद्दोजहद और विरोध के बाद पुलिस-प्रशासन ने खुद को आग में झोंक देने वाली मां प्रमिला दीक्षित-बेटी नेहा दीक्षित का अंतिम संस्कार बुधवार को करा दिया है. लेकिन इस पूरे मामले में कई तरह के सवाल उठे हैं. इस पूरी घटना के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई है.

एक साथ पत्नी (प्रमिला) और बेटी (नेहा) को खोने वाले घायल कृष्ण गोपाल दीक्षित कानपुर देहात से निकली शव यात्रा में तो शामिल नहीं हो सके, लेकिन कानपुर स्थित हैलट अस्पताल से सीधे बिठूर घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग की है. उन्होंने भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि दोषियों को सरकार फांसी की सजा मिलनी चाहिए क्योंकि डीएम नेहा जैन चाहतीं तो यह घटना नहीं होती. उन पर भी सरकार कार्रवाई करे क्योंकि ये आत्महत्या नहीं हत्या है.

पढ़ें ये भी- Kanpur Dehat: “ऐसी कार्रवाई करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी”, वीडियो कॉल पर अग्निकांड के पीड़ित परिवार से बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

बता दें कि मां और बेटी ने खुद को उस वक्त आग के हवाले कर दिया था, जब स्थानीय पुलिस-प्रशासन उनकी झोपड़ी गिराने के लिए 13 फरवरी को पूरे दल-बल के साथ पहुंच गया था. बताया जा रहा है कि झोपड़ी गिराने का निर्देश जिलाधिकारी नेहा जैन ने ही दिया था. इस हृदय विदारक घटना में बेटी और पत्नी को बचाने के दौरान कृष्ण गोपाल बुरी तरह से घायल हो गए थे. उनका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था. इस वजह से वह हैलट अस्पताल में भर्ती थे, जहां से सीधे घाट पर पहुंचे.

विधायक-पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी घाट पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही दोषियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया. साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरा मामला पता है. वहीं मंडल आयुक्त कानपुर व एसपी कानपुर देहात ने भी श्रद्धांजलि दी.

कांग्रेस ने किया राजभवन का घेराव

कानपुर देहात मामले में राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव किया है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कानपुर देहात मामले में राज्पाल से 11 सदस्यीय टीम ने मिलने का समय मांगा था, लेकिन समय नहीं दिया गया. कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता कर भाजपा को सत्ता से हटाने की मांग की और कानपुर मामले में पीड़ितों को 1 करोड़ के मुआवजा देने की मांग की.

नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई

नोएडा में एक कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कानपुर घटना पर कड़ी कारवाई की जाएगी. पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. विपक्षी लगातार राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं. किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital