देश

MP Election: इस सर्वे से BJP की उड़ जाएगी नींद! कांग्रेस की लग सकती है लॉटरी, जानें किसको मिल रहीं कितनी सीटें

Madhya Pradesh Elections: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रही हैं. इसके साथ ही तमाम सर्वे एजेंसियां अपने-अपने सर्वे कर रही हैं. इस बीच जी न्यूज एमपी-सीजी ने भी एक सर्वे किया है. जिसमें जानने की कोशिश की गई कि प्रदेश में किसकी सरकार बन सकती है. इस सर्वे की माने तो बीजेपी को भारी टेंशन हो सकती हैं, क्योंकि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. बता दें कि प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही फेज में मतदान होगा. वहीं 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

कांग्रेस को मिल रही बंपर सीटें

जी न्यूज सी फोर सर्वे के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल सकता है. कांग्रेस के खाते में 132 से 146 सीटें जाने का अनुमान हैं अगर ऐसे होगा तो बीजेपी को भारी नुकसान होने वाला है. क्योंकि उसके 100 सीटें भी नहीं मिलने जा रहीं. सर्वे की माने तो बीजेपी को मात्र 84 से 98 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 5 सीट जा सकती हैं.

अगर बात वोट फीसदी की जाए तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा 46 फीसदी, सत्ताधारी बीजेपी को 43 फीसदी वोट हासिल होंगे. बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी रहेगी. निर्देलीय और अन्य के खाते में 11 फीसदी वोट मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- MP Elections: “छोटी पार्टियों के जाल में न फंसे प्रदेश के मतदाता, यहां सिर्फ 2 पार्टी”, जानें- दिग्विजय सिंह ने क्यों कही ये बात

पिछले चुनाव में कैसे थे हालात

साल 2018 में विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय भी कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया था और उसे 114 सीटें मिली थीं. वहीं बीजेपी भी ज्यादा पीछे नहीं थी और उसे 109 सीटें मिली थीं. इस चुनाव में बीजेपी को 56 सीटों का नुकसान हुआ था. कांग्रेस ने करीब 15 सालों के बाद इतनी बड़ी जीत हासिल की थी. लेकिन बाद में सिंधिया के पार्टी छोड़ने के चलते सरकार बदल गई और बीजेपी ने अपनी सरकार बना ली थी.

हालांकि इस प्रदेश में माहौल अलग है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. इसके अलावा छोटी पार्टियां भी प्रदेश में अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

28 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

58 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago