मंत्री के आवास पर युवक की हत्या
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. युवक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में की गई है. जिसे सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, घटना ठाकुरगंज थाना इलाके में स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के नए घर पर हुई है. बीती रात विकास के घर पर दोस्तों के साथ पार्टी चल रही थी. जिसमें विकास के कई दोस्त मौजूद थे. जिसमें विनय श्रीवास्तव भी शामिल हुआ था. सुबह करीब 4 बजे के आसपास विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली किन कारणों से मारी गई, किसने गोली चलाई इसको लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.
वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना से जुड़े तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने मौके से जो पिस्टल बरामद की है वो विकास की बताई जा रही है. तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ में एक युवती ने आगरा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर स्नैपचैट के…
India tourism growth foreign exchange earnings: देश में घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ पार…
Imran Masood: इमरान मसूद ने कहा कि प्रभारी जो बोल रहे हैं या जो मैं बोल…
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष ने शनिवार को आरोप लगाया कि हुगली जिले…
Pushkar Pitru Paksha Pind Daan significance: तीर्थ गुरु पुष्कर के 52 घाटों पर पितृपक्ष में…
'अर्नब' चक्रवात के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 50 घंटे से जारी तूफानी बारिश ने…