Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर युवक की हत्या, मौके से पिस्टल बरामद, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. युवक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में की गई है.

मंत्री के आवास पर युवक की हत्या

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. युवक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में की गई है. जिसे सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मंत्री के बेटे की पार्टी में शामिल हुआ था युवक

जानकारी के मुताबिक, घटना ठाकुरगंज थाना इलाके में स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के नए घर पर हुई है. बीती रात विकास के घर पर दोस्तों के साथ पार्टी चल रही थी. जिसमें विकास के कई दोस्त मौजूद थे. जिसमें विनय श्रीवास्तव भी शामिल हुआ था. सुबह करीब 4 बजे के आसपास विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली किन कारणों से मारी गई, किसने गोली चलाई इसको लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- Gorakhpur: ‘गोरखपुर में रंगदारी चलेला’ गाने पर पिस्टल लहराकर Reels बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 14 लड़कों पर की कार्रवाई

मौके से बरामद हुई पिस्टल

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना से जुड़े तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने मौके से जो पिस्टल बरामद की है वो विकास की बताई जा रही है. तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital