देश

Kaur Singh: कौन थे लेजेंड बॉक्सर कौर सिंह ? जिन्होंने महान मुक्केबाज मुहम्मद अली के साथ किया था मुकाबला

Boxer Kaur Singh Died: ओलंपियन बॉक्सिंग और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडेल जीतने वाले लेजेंड कौर सिंह का 74 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया. उन्होंने अपनी अंतिम सांस पिछले हफ्ते हरियाणा के कुरूक्षेत्र के एक अस्पताल में ली. कौर सिंह एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थे, जिन्होंने महान बॉक्सर मुहम्मद अली के साथ चार राउंड के प्रदर्शनी मैच में मुकाबला किया था. उस समय वह भारत दौरे पर आए हुए थे.

लेजेंड कौर सिंह कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे, जिसकी वजह से उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था. उनको पिछले हफ्ते पहले पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें फिर कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया था. वहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. कौर सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट कर दुख जताया.

सेना में कार्यकाल के दौरान शुरू किया बॉक्सिंग में करियर

कौर सिंह संगरूर के खनाल खुर्द गांव के एक किसान परिवार से आते थे. वह 1971 में सेना में शामिल हुए थे. उन्होंने 1972 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में राजस्थान के बाड़मेर सेक्टर में मोर्चे संभाला था. जिसके बाद उन्हें सेना पदक से भी सम्मानित किया गया. सेना में कार्यकाल के दौरान कौर सिंह ने मुक्केबाजी की यात्रा शुरू की थी. उन्होंने 1979 में सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में डेब्यू किया और स्वर्ण पदक जीता.

उन्होंने 1983 तक लगातार चार सालों तक इस उपलब्धि को दोहराया. इस बीच, उन्होंने 1980 में मुंबई में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता. उन्हें पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़ें- कोरोना महामारी के बाद नई ऊंचाइयों पर एविएशन मार्केट, आंकड़ों में जानिए 1 महीने में कितने यात्रियों ने किया सफर

छह गोल्ड मेडल जीत देश का नाम किया रोशन

लेजेंड कौर सिंह ने न केवल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया बल्कि, 1982 के एशियाई खेलों सहित छह गोल्ड मेडल भी जीते और देश का नाम रोशन किया. हालांकि एशियाई खेलों में जीत के लिए घोषित एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी उन्हें तीन दशक बाद मिला. 2015 में जब उन्हें अपने दिल में स्टेंट की जरूरत पड़ी, तो वे केवल एक पूर्व सैनिक होने के कारण इलाज कराने में सफल रहे.

कौर सिंह ने 1982 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और 1983 में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री जीता. उन्होंने 1988 में विशिष्ट सेवा पदक भी जीता था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago