वीडियो ग्रैब
UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के दूसरे चरण को लेकर राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को लेकर प्रचार अभियान में जुटी हुई है. इसी बीच मेरठ से खबर सामने आ रही है कि यहां पर सपा प्रत्याशी के जुलूस में “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए गए हैं. इसका आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने देश द्रोह के तहत कार्रवाई की मांग की है. इस रैली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस की ओर से बयान आया है कि जांच में पाया गया है कि “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे नहीं लगे हैं.
दरअसल, मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के खडोली का है. जहां वार्ड 38 के सपा प्रत्याशी दानिश के समर्थकों पर आरोप लगा है कि उन्होंने चुनावी प्रचार के दौरान “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए. इस रैली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं और ढोल के साथ रैली निकाली जा रही है.
इसी वीडियो को लेकर यहां के हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने आरोप लगाया है कि इस रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं. यह वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है. इस वीडियो को लेकर हिंदू संगठन के नेताओं ने राष्ट्रद्रोह के तहत सपा प्रत्याशी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं पुलिस ने का कहना है कि वीडियो की जांच की गई और प्रथम दृष्टया ऐसा कोई भी नारा सामने नही आया है. फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है.
सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के खडोली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिस वीडियो की जांच कराई गई है, उसमें सामने आया है कि दानिश सैफी जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं. कुछ लोगों द्वारा इस को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है. प्रथम दृष्टया दानिश सैफी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहा है. हालांकि चुनाव आचार संहिता के मामले में कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं ली गई थी.
-अतुल शर्मा
Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…
दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…
Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…
Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि…
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…