Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में 4 मई को होगा पहले चरण का मतदान, लखनऊ सहित अन्य जिलों में मतदाताओं को किया गया जागरुक

Lucknow News: लखनऊ में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने मतदाता जागरुकता बाइक रैली का शुभारम्भ किया. रैली राजधानी के तमाम इलाको में गई और बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की.

मतदाता जागरुकता रैली को सम्बोधित करते लखनऊ जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार

UP Nikay Chunav 2023: जहां एक ओर यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों का प्रचार करने में जुटे हैं. वहीं प्रचार के अंतिम दिन लखनऊ सहित उन सभी जिलों में मतदाता जागरुकता रैली भी चलाई जा रही है, जहां पहले चरण का मतदान होना है. राजधानी में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने सिविल डिफेंस लखनऊ द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता बाइक रैली का शुभारम्भ केडी सिंह बाबू स्टेडियम से किया और खुद भी लोगों से बढ़चढ़ कर इस उत्सव में शामिल होने की अपील की.

रैली के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अबकी बार हम सबको अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना है. पिछली बार 38 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, इस बार अधिक से अधिक वोटिंग करवानी है. उन्होंने आम नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की. साथ ही कहा कि आप सभी अपने आस-पास रहने वाले नागरिकों को 4 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में घर से निकलकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें. ताकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार वोट प्रतिशत में सुधार हो. मजूबत लोकतंत्र के लिए सभी का वोट करना जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: आज थम जाएगा पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

रैली का नेतृत्व कर रहे चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक वार्डन अपने अपने घर के पास के 20 घरो से लोगों को वोट डलवाना सुनिश्चित करेंगे. रैली को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ अफसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुमित मौर्य, मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, ममता रानी, रेखा पांडेय, मुकेश कुमार, डिप्टी डिवीज़नल वार्डन जमशेद रहमान, हरीशचंद्र, अफसर टू डिवीज़नल वार्डन राजेन्द्र कुमार, इमरान कुरेशी आदि ने अहम भूमिका निभाई. रैली केडी सिंह बाबू स्टेडियम से निकलकर लखनऊ के तमाम हिस्सों में गई और घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने की अपील की वहीं अन्य 37 जिलों, जहां पहले चरण की वोटिंग होनी है, में भी जिलाधिकारी स्तर पर मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई.

11 मई को होगी दूसरे चरण की वोटिंग

इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism