दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane, IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में बल्ले से अपनी जबरदस्त फॉर्म जारी रखी है. रहाणे रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने शानदार लय में थे और केवल 29 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को 20 ओवरों में 235 के विशाल स्कोर बनाने में मदद की. इस पारी के दौरान रहाणे के बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले. क्रिकेट फैंस रहाणे का 2.0 वर्जन का खूब मजा लूट रहे हैं. साथ ही हर कोई हैरान है की ये वही खिलाड़ी है जिसका करियर लगभग खत्म हो चुका था.
दरअसल, 34 वर्षीय ये बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद अविश्वसनीय फॉर्म में हैं, और उन्होंने 24 गेंदों में सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक बनाया. रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वहीं कुछ इस मैजिक को एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने के असर से भी जोड़ रहे हैं.
KKR के सामने 236 रन का लक्ष्य
एमएस धोनी की सीएसके के खिलाफ नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. CSK, IPL 2023 अंक तालिका में शीर्ष चार में है और उसका लक्ष्य जीत का सिलसिला जारी रखना होगा. वहीं, दो शानदार जीत के बाद केकेआर संघर्ष करती नजर आ रही है. 6 मैचों में सिर्फ इस टीम को 2 जीत मिली हैं.
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने डेवोन कॉन्वे ,अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे की पारी के दम पर केकेआर के सामने 236 रन का टारेगट सेट किया. आपको बता दें ये इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…