देश

UP Nikay Chunav: बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर दिखा ओपी राजभर का झुकाव, सपा को बताया भाजपा की ए पार्टी

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव क़ो लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) जहां एक ओर अकेले ही चुनाव लड़ने का दम भरते हैं तो दूसरी ओर वह ये कहकर एक बड़ा प्रश्न चिह्न भी अपने फैसले पर लगा देते हैं कि बसपा मुखिया मायावती बुलाएंगी तो मिलने जाऊंगा. राजनीति में इसका मतलब गठबंधन की ओर इशारा करता है.

बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि, “वह सर्व समाज की बात करते हैं, जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी. ब्राह्मण समाज में भी बहुत से लोग उपेक्षित हैं.” बता दें कि ओपी राजभर ने प्रदेश में अकेले ही निकाय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकी है और अपने मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है. उन्होंने लखनऊ और वाराणसी नगर निगम सीट से ब्राह्मण चेहरे क़ो मैदान में उतारा है.

ओपी राजभर ने आज अपने प्रेस कांफ्रेंस में ब्राह्मणों के हित की भी बात की. इसी के साथ मायावती की ओर भी उनका झुकाव देखा गया. उन्होंने कहा कि, “बसपा मुखिया मायावती अगर बुलाती हैं तो मिलने जरूर जायेंगे.” इसी के साथ ओम प्रकाश राजभर ने मायावती के बैलेट से चुनाव कराने की मांग का भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि पार्षद का चुनाव बैलेट से हो रहा है तो फिर मेयर का क्यों नहीं.

ये भी पढ़ें- UP News: कानपुर जू पहुंचे आरिफ को देखकर खुशी से बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा सारस, BJP सांसद वरुण गांधी सहित पूर्व IAS ने CM से लगाई लौटाने की गुहार

सपा पर बोला हमला

प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा क़ो जिताने के लिए समाजवादी पार्टी ए टीम बन गयी है. अखिलेश क़ो सीबीआई और ईडी से डर लगता है. सपा के तमाम फैसले भाजपा को जिताने की ओर इशारा करते हैं.

पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सुभासपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ने का दावा करने वाली सुभासपा ने लखनऊ से मेयर पद के लिए अलका पांडे को चुना है. लखनऊ से सुभासपा के सिंबल पर मेयर का चुनाव अलका पांडे लड़ेंगी. वहीं राजभर का कहना है कि पांच नगर निगम, 117 नगर पंचायत और 87 नगर पालिका से आवेदन आए हैं.

ये होंगे सुभासपा के चुनावी मुद्दे

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने ये भी कहा कि, स्थानीय मुद्दे , नाली, रास्ता, शौचालय आदि को लेकर चुनाव में दमखम दिखाने के लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है. राजभर ने कहा कि घरेलू बिजली बिल माफी को भी वह मुद्दा बनाएंगे. इसी के साथ सुभासपा एक सामान्य फ्री शिक्षा का मुद्दा भी उठाएगी. साथ ही शराब बंदी भी पार्टी का बड़ा मुद्दा होगा. राजभर ने कहा कि, भगवान राम और कृष्ण की धरती पर शराब बंदी का भी मुद्दा सबसे बड़ा है. इसी के साथ राजभर ने ये भी कहा कि पत्रकार आयोग के गठन की मांग को लेकर भी सुभासपा चुनावी मैदान में उतरेगी.

सुभासपा के मेयर प्रत्याशी

बनारस: आनंद तिवारी

लखनऊ: अलका पांडे

महेश प्रजापति: प्रयागराज

गाजियाबाद: दया राम भार्गव

कानपुर: रमेश राजभर

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago