देश

Aligarh: पति से रूठकर मायके जा रही पत्नी, भटक गई रास्ता, खाती रही दर-दर की ठोकरें, पुलिस ने मिलाया पति से, थाने में फिर से डलवायी जयमाला

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से पुलिस का प्रशंसनीय कार्य सामने आ रहा है. यहां पुलिस ने एक ऐसी पत्नी को उसके पति से मिलवाया, जो करीब तीन दिन पहले पति से रूठकर घर से मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन बिहार में घर होने के कारण वह रास्ता भटक गई और फिर इधर-उधर घूमती रही. वह न तो अपने पति के पास लौट सकी और न ही मायके जा सकी. इस पर जब अलीगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने पूरी शिद्दत के साथ महिला को ढूंढा और फिर थाने में ही दोनों की फिर से शादी कराई व जयमाला डलवाई और गिफ्ट भी दिए.

मामला अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस सम्बंध में इगलास कोतवाल प्रभारी प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि बिहार की एक नव विवाहित महिला खुशबू तीन दिन पूर्व पति से रूठकर बिहार स्थित मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह भटक गई थी. इसके बाद उसे वन स्टाप पर ठहराया गया था. महिला के पूछने पर उसने बताया कि व बिहार की रहने वाली है, उसकी शादी जोधपुर राजस्थान के भंवराराम के साथ हुई थी. पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया और वह घर छोड़ कर चली गई थी. वह फिर से पति के पास जाना चाहती थी, लेकिन वह रास्ता भटक गई. इसके बाद महिला ने पुलिस को पता बताया. इस पर पुलिस ने बताए गए पते को ट्रेस कर उसके पति का पता लगाकर इगलास कोतवाली बुलाया.

पढ़े ये भी- UP Nikay Chunav: बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर दिखा ओपी राजभर का झुकाव, सपा को बताया भाजपा की ए पार्टी

वन स्टाप सेंटर पहुंचने पर महिला अपने पति को पहचान गई और इसके बाद महिला के ही कहने पर थाने में फिर से जयमाला डलवाई गई. इगलास कोतवाल ने बताया कि महिला ने कहा कि वह फिर से पति से शादी करेगी, तभी साथ में जाएगी. इस पर कस्बा इंचार्ज दिनेश चंद्र से बाजार से माला मिठाई व गिफ्ट मंगाया गया और सभी पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे के गले में माला डाली. एक दूसरे ने मिठाई भी खिलाई व गिफ्ट लेकर खुश दिखाई दिए.

बता दें कि दोनों की थाने में एक बार फिर हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. हर कोई पुलिस की तारीफ करते नजर आ रहा है. वहीं इस संबंध में सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने बिछड़ी महिला को पति से मिलाया है जो सराहनीय काम है. महिला के कहने पर जयमाला डलवाने के बाद महिला को पति के साथ भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago