देश

UP: दबोचा गया अतीक अहमद का चचेरा भाई असलम उर्फ ‘मंत्री’, पुलिस ने घोषित कर रखा था ईनाम

UP News: यूपी के अतीक अहमद के खात्मे के बाद प्रयागराज समेत पूरी यूपी पुलिस उसके गुर्गों और खानदान भर के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में अब यूपी पुलिस के अतीक के चचेरे भाई असलम उर्फ मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसकी तलाश लंबे वक्त से कर रही थी, और उसके खिलाफ दस हजार रुपये का ईनाम भी रखा गया था. जानकारी के मुताबिक असलम के खिलाफ रंगदारी से लेकर मुकदमे दर्ज हैं. प्रयागराज पुलिस  के लिए इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

बता दें कि असलम उर्फ मंत्री अतीक अहमद की प्रॉपर्टी से जुड़ा काम देखता था. अतीक के लिए वह कई जगहों पर जमीन कब्जान करने के लिए लोगों को धमकाता था और उनकी जमीन हथिया लेता था. इसके चलते वह शुरू से ही यूपी पुलिस के निशाने पर रहा था और उसे पकड़ने के लिए ही यूपी पुलिस ने दस हजार रुपये का ईनाम रखा था. अब उसके खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी की जा रही है. गौरतलब है कि यूपी पुलिस लगातार अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं और इसी दौरान असलम पुलिस की गिरफ्त में आ गय़ा है.

यह भी पढ़ें-Land For Job Scam: लालू का करीबी अमित कात्याल 5 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, ED ने किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि अतीक की मौत के बाद जांच में उसकी करोड़ों की नामी-बेनामी संपत्तियां सामने आई हैं. इसकी और इसके परिवार के नाम कई और संपत्तियां नोएडा में भी हैं. इस संपत्ति की तलाश के लिए हाल ही में कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एक पत्र भेजा गया था. इस पर अमल करते हुए एसीईओ संजय खत्री ने प्राधिकरण के सभी विभागों को निर्देशित किया था कि सात दिनों के अंदर अतीक अहमद से जुड़ी सभी प्रापॅटी की डिटेल निकाली जाए, जिसकी रिपोर्ट चौंकाने वाली भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें-UP Politics: लखनऊ की इस विधानसभा सीट पर जल्द हो सकता है उपचुनाव, टिकट को लेकर BJP में मंथन जारी

बता दें कि इस साल अप्रैल में भाई अशरफ संग अतीक के मारे जाने के बाद अतीक का परिवार इन बची हुई संपत्तियों को मैनेज कर रहा है और उनको मैनेज करने में अपना दिमाग खपा रहा है. पुलिस अवैध रूप से अर्जित करोड़ों की जमीन की तलाश में है. इस क्रम में पत्र नोएडा प्राधिकरण को भेजा गया. पत्र में स्पष्ट है कि अतीक समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर 14 (आई) एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है. इस क्रम में अतीक अहमद, अतीक की पत्नी शाइस्ता, अशरफ की पत्नी जैनम और अतीक के पुत्र अली, उमर, असद, एहजम और आबान की संपत्ति का विवरण तलाशने के लिए कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago