Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Land For Job Scam: लालू का करीबी अमित कात्याल 5 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, ED ने किया था गिरफ्तार

Amit katyal News: लैंड फॉर जॉब केस में पकड़े गए अमित कात्याल को 5 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. 11 नवंबर को गिरफ्तारी के बाद उसे ईडी की कस्टडी में रखा गया था. अब कोर्ट में इस मामले पर फिर सुनवाई हुई.

laly yadav amit katyal land for job case

अमित कात्याल ज़मीन के बदले नौकरी मामले में गिरफ्तार, ED ने की कस्‍टडी में लेने की मांग

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Amit Katyal Land for Job case: बिहार के अंदर रेलवे में “ज़मीन के बदले नौकरी” घोटाला एक बार फिर चर्चा में है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लालू प्रसाद यादव के एसोसिएट अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था. उसे अदालत में पेश किया गया, आज उसकी 6 दिन की ईडी हिरासत खत्म हो रही थी. हालांकि, अब उसे 5 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बता दें कि अमित कत्याल पर ये आरोप है कि उसकी कंपनी एके इंफोसिस्टम के जरिये ही घोटाला किया गया, मनी लॉन्ड्रिंग की गई. सबूत मिलने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते 11 नवंबर को अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था. वह और इन्फोसिस्टम CBI और ED की तरफ से की जा रही जांच के दायरे में हैं.

यह भी पढ़िए: जमीन के बदले नौकरी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को किया गिरफ्तार

कौन है अमित कात्याल, क्यों किया गया गिरफ्तार?

अमित कात्याल एक बिजनेसमैन हैं. वह बिहार में राजद (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी होने के साथ ही उपरोक्त मामले में लाभ लेने वाली एके इन्फोसिस्टम के डायरेक्टर भी रह चुके हैं. एके इन्फोसिस्टम साउथ दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक पते पर रजिस्टर्ड है. जिसे लालू प्रसाद यादव का परिवार इसे आवासीय के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital