खेल

भारत के लिए T-20 इंटरनेशनल में अब तक इतने खिलाड़ी कर चुके हैं कप्तानी, सूर्या की भी होगी लिस्ट में एंट्री

IND vs AUS T20 Series: वर्ल्ड कप 2023 के समाप्त होने के बाद गुरुवार 23 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच कल पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2023 में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. जिसके चलते सूर्यकुमार यादव को मैच की कप्तानी सौंपी गई है. पहले मैच में टॉस होने के साथ ही सूर्यकुमार यादव अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे.

पहली बार कप्तानी करेंगे सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को पहली बार टी20 की कप्तानी सौंपी गई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में टॉस होते ही वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए कप्तानी करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहले कप्तानी करने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है. वहीं भारत के लिए सबसे सफल कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह का नाम दर्ज है. धोनी ने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें भारत ने 41 मैचों में जीत दर्ज की थी. उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में खिताब जीता था.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 में छक्के और शतकों की हुई बरसात, 48 साल से खेले जा रहे टूर्नामेंट में बने नए कीर्तिमान

भारत के लिए टी20 में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब तक 12 खिलाड़ियों ने कप्तानी की है. इनमें सबसे पहला नाम वीरेंद्र सहवाग का आता है. उसके बाद क्रमश: महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है. कल होने वाले मैच में टॉस होने के साथ ही सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए कप्तानी करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

टी20 में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 26 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, वही दस मैचों में कंगारू टीम ने बाजी मारी है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. इन आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी है. वैसे हाल ही में संपन्न हुए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया और करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

9 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago