खेल

IPL 2024: LSG छोड़ गौतम गंभीर ने की KKR में वापसी, अपनी कप्तानी में टीम को जिता चुके हैं ट्रॉफी

IPL 2024: IPL 2024 को लेकर तैयारियां तेजी से जारी है. इस बीच केकेआर और लखनऊ में टीम को लेकर बड़ा बदलाव हो गया है. लखनऊ के मेंटॉर गौतम गंभीर ने अब एलएस जी का साथ छोड़ दिया है. अब वो अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में चले गए है. उनकी 6 साल बाद एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में वापसी हुई है. गौतम गंभीर ने IPL 2022 और IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में मेंटॉर की भूमिका निभाई थी. गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल 2012 और आईपीएल 2014 का खिताब जिताया था. ऐसे में अब वो एक बार फिर टीम को ट्रॉफी जिताने के उद्देश्य से वापसी कर चुके हैं.

बता दें कि गौतम गंभीर ने साल 2011 से लेकर 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की थी. अब गौतम गंभीर की 6 साल बाद एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में वापसी हुई है. गौतम गंभीर को आईपीएल 2024 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का मेंटॉर बनाया गया है. गौरतलब है कि केकेआर के फ्रैंचाइजी शाहरुख खान है.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023 में छक्के और शतकों की हुई बरसात, 48 साल से खेले जा रहे टूर्नामेंट में बने नए कीर्तिमान

इस बड़े डेवेलपमेंट को लेकर गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया (X) पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेरा सफर अब खत्म हो चुका है. लखनऊ सुपर जायंट्स में काम के दौरान मुझे प्लेयर्स, कोच और टीम से जुड़े हर मेंबर का सपोर्ट मिला है. मैं लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के माल‍िक डॉ संजीव गोयनका को धन्यवाद कहना चाहता हूं. डॉ संजीव गोयनका की लीडरश‍िप बेहतरीन रही है. मैं आशा करता हूं कि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम आगे भी इसी तरह अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी. ऑल द बेस्ट टीम…’

यह भी पढ़ें- ICC Ranking: गिल के और करीब पहुंचे किंग कोहली, ODI में टॉप-5 में तीन भारतीय बल्लेबाज

अब गौतम गंभीर केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ काम करेंगे. लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम में पहले हेड कोच एंडी फ्लावर ने टीम का साथ छोड़ दिया था. अब मेंटर गौतम गंभीर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago