अतीक अहमद-मृतक उमेश पाल (फोटो सोशल मीडिया)
मुमताज अहमद
Umesh Pal Murder Case: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अहम गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के मामले को करीब 22 दिन बीत गए हैं. लेकिन अभी तक यूपी पुलिस माफिया अतीक अहमद के करीबी गुर्गे व हत्याकांड में शामिल शूटर्स तक नहीं पहुंच पाई है. पुलिस इन पर पांच-पांच लाख का इनाम भी रख चुकी है. अब खबर सामने आ रही है कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम तक पहुंचने के लिए यूपी पुलिस एक सफेदपोश की शरण में पहुंची है. कयास लगाया जा रहा है कि खुद को एंकाउंटर से बचाने के लिए गुड्डू सम्बंधित सफेदपोश की मदद ले सकता है या उनके पास पहुंच सकता है, क्योंकि उनके साथ वह पहले काम कर चुका है.
मालूम हो कि उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी को हुई थी. इस वारदात में सीधे तौर पर गुजरात की जेल में बंद माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद का नाम बतौर साजिशकर्ता सामने आया है. दूसरी तरफ, उमेश की पत्नी अतीक सहित उसके पूरे कुनबे व गुर्गुों पर मुकदमा दर्ज करा चुकी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक के गुर्गे यूपी से फरार होकर अन्य राज्यों में अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. वहीं 22 दिन बाद भी शूटर्स तक यूपी पुलिस व एसटीएफ के न पहुंच पाने को पुलिस की बड़ी नाकामयाबी बताया जा रहा है. पुलिस अभी तक अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
बताया जा रहा है कि पूर्वांचल के एक पूर्व बाहुबली सांसद से यूपी पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने के लिए मदद मांगी है. जांच एजेंसियों से जुड़े अफसरों ने पूर्वांचल के पूर्व सांसद से संपर्क किया है. पांच लाख रुपये के इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम के बारे में जानकारी को लेकर मदद मांगी गई है. ये भी जानकारी सामने आ रही है कि शूटर गुड्डू मुस्लिम कुछ सालों पहले इस पूर्व सांसद के भी संपर्क में था.
इसके चलते वह लखनऊ में भी अपना ठिकाना बनाए हुए था. पुलिस अफसरों को उम्मीद है कि एनकाउंटर से बचने के लिए गुड्डू मुस्लिम कभी ना कभी इस पूर्व सांसद से संपर्क कर सकता है और उनके मदद भी मांग सकता है. लिहाजा, पुलिस अधिकारियों ने पूर्व सांसद से कहा है कि अगर किसी भी तरह से गुड्डू उनके सम्पर्क करता है तो पुलिस को इसकी जानकारी दी जाए.
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम पूर्व सांसद पर निगाह बनाए हुए है. ये भी जानकारी सामने आ रही है कि पूर्वांचल के इस पूर्व सांसद का विवादों से पुराना नाता रहा है. इनके ऊपर तमाम आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…