देश

Umesh pal murder case: अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता को पकड़ने में जुटी पुलिस, फोटो जुटाकर बनवा रही स्केच

Shaista Parveen Poster: उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसके लिए पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए नया प्लान तैयार किया है. इस प्लान के तहत पुलिस शाइस्ता परवीन की स्केच तैयार करा रही है.

दरअसल पुलिस के पास या सोशल मीडिया पर उसकी जितनी भी तस्वीरें हैं उसमें शाइस्ता (Shaista Parveen) का चेहरा ढका हुआ है. पुलिस अब उसके हुलिए के आधार पर स्केच बनाकर उसका पोस्टर तैयार करेगी और फिर उसके पोस्टर को सोशल मीडिया समेत सार्वजनिक जगहों लगाएगी.

नकाबकोश चेहरे के साथ शाइस्ता को खोजने में परेशानी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को माफिया डॉन अतीक अहमद (Atique Ahmed) की नकाबकोश पत्नी शाइस्ता को पहचान ने में काफी दिक्कत हो रही है. इसलिए पुलिस उसका पूरे चेहरे की साफ तस्वीर बनाने के तैयारी कर रही है. पुलिस के लिए बिना नकाब के भी शाइस्ता को पहचान पाना भी मुश्किल हो सकता है. इसलिए पुलिस उसके पोस्टर को तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत सार्वजनिक जगहों पर लगाएगी. पुलिस के इस फैसले से शाइस्ता को ढूंढने में काफी आसानी होगी.

बता दें कि उमेश पाल (Umesh Pal) की हत्या के मामले में अतीक अहमद के साथ-साथ उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन भी पुलिस की रडार पर है. शाइस्ता पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है.

यह भी पढ़ें-  Bihar: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, घर पर शुरू हुई थी कुर्की की कार्रवाई, EOW करेगी पूछताछ

शाइस्ता परवीन पर क्या है आरोप ?

अभी तक की पुलिस की जांच में माफिया अतीक पर आरोप है कि उसने अतीक के शूटरों से पूरा तालमेल बैठाया कि घटना को कैसे अंजाम तक पहुंचाना है. उस पर शूटरों को जानकारी देने, उन्हें रुपये देने और प्लान के मुताबिक वारदात के बाद कैसे भागना है इसकी पूरी प्लानिंग उसने शूटरों तक पहुंचाई थी. इसके अलावा उसने पुलिस से बचने के लिए अपने ही बेटे असद से शूटरों के लिए 16 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड खरीदवाए और इन्हें शूटरों तक पहुंचाया था.

पुलिस की जांच के मुताबिक, शाइस्ता परवीन ने ही अतीक, असद और अशरफ की प्लानिंग को कामयाब कराने में अहम रोल निभाया है.वहीं पुलिस को सीटीवी फुटेज में शाइस्ता अतीक के शूटर साबिर के साथ जाती हुई दिखी थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

37 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

1 hour ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

1 hour ago