देश

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, बोले- अखिलेश के 50 विधायक सम्पर्क में, स्वामी प्रसाद को बताया ‘भोंपू’

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 से ज्यादा विधायक वाले बयान पर पलटवार करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव को अगर ये पता नहीं तो उनको पता करना चाहिए कि उनकी पार्टी के 50 से अधिक विधायक उनका साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन करना चाहते हैं और वे सभी उनके सम्पर्क में हैं.

शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के दर्शन और फिर वे हनुमानगढ़ी पहुंचे और यहां के संतों के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया. इसके बाद एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, “पार्टी का तीसरा वादा समान नागरिक संहिता को लागू करने का है. इसकी भी तैयारी की जा रही है. भाजपा शासित प्रदेशों की तरह यूपी में भी शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू होगी.” उन्होंने आगे कहा, “देशवासियों से किए गए तीन वादों में दो भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरे कर दिए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म कर एक देश में दो विधान और दो निशान की व्यवस्था समाप्त कर दी है. अयोध्या में राम मंदिरा का भी निर्माण हो रहा है और 2024 में रामलला भी मूल स्थान पर विराजित हो जाएंगे.”

पढ़ें इसे भी- Lok Sabha Election 2024: बीजेपी-कांग्रेस से बराबर दूरी, नए मोर्चे के लिए ममता बनर्जी के साथ, विपक्षी एकजुटता की राह रोड़ा बने अखिलेश यादव?

स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री ने सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर श्रीरामचरितमानस पर दी गई विवादित टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और कहा, “किसी भी राजनीतिक दल को किसी भी धर्मग्रंथ पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है. यह विषय धर्माचार्यों का है. स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के भोपूं हैं और उन्हीं के इशारे पर वह अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं.”

‘इसलिए कांग्रेस नहीं है अब अस्तित्व में’

केपी मौर्य ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि रामद्रोही बनने और रामभक्तों को गाली देने से उनका भला नहीं होने वाला है. कभी कांग्रेस ने भगवान राम और रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और कांग्रेस का अस्तित्व ही नहीं रह गया है. उन्होंने ये भी कहा कि कहावत है जिसको -परमात्मा दुख देना चाहते हैं तो पहले उसकी बुद्धि छीन लेते हैं.

2024 के लिए किया बड़ा दावा

उपमुख्यमंत्री ने 2024 को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 में से 80 सीटें भाजपा जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार बनाएगी. भाजपा रथ को कोई भी गठबंधन नहीं रोक पाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

42 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago