यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Yogi Cabinet Expansion News: उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए कल यानी मंगलवार (5 मार्च) के दिन को लेकर चर्चा जोरों पर है. माना जा रहा है कि जो नेता योगी सरकार में मंत्री बनने का सपना देख रहे थे, उनका इंतजार कल खत्म हो सकता है. इसको लेकर यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है.
सूत्रों की मानें तो कल मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर कल सुबह 11 बजे इस संबंध में बैठक हो सकती है. माना जा रहा है कि इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो सकता है और फिर मंगलवार को ही राजभवन में शपथग्रहण समारोह भी हो सकता है.
बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तभी से चालू हो गई थीं, जब सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन से मुलाकात की थी. इसके बाद से ही कयासों का दौर शुरू हो गया था कि जल्द ही राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और उन तमाम नेताओं के सिर पर मंत्री पद का सेहरा सज सकता है, जो दूसरे दलों का गठबंधन छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर तो तभी से मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जबसे वह सपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. इसे लेकर वह कई बार दावा भी कर चुके हैं कि वह जल्द ही मंत्री बनेंगे. फिलहाल कई महीनों का उनका इंतजार अब खत्म होते दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें-UP News: 10 रुपये की लिपस्टिक के चक्कर में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी…मामला सुन पुलिस भी हैरान
सूत्रों की मानें तो योगी सरकार में राष्ट्रीय लोकदल से 2, सुभासपा से एक और भाजपा से 2-3 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि रालोद से राजपाल बालियान, सुभासपा से ओपी राजभर, बीजेपी से दारा सिंह चौहान बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं. तो वहीं राज्य मंत्री के तौर पर भाजपा से आकाश सक्सेना और रालोद से प्रदीप चौधरी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. फिलहाल इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है.
मालूम हो कि बीते साल अक्टूबर से ही योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरें लगातार सामने आ रही थीं. इसको लेकर कई बार ओपी राजभर नाराजगी भी जता चुके हैं और यहां तक कह दिया था कि अगर राजपाट नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा.
-भारत एक्सप्रेस
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…