खेल

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने घोषित किया कप्तान, हरमनप्रीत को सौंपी टीम की कमान

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के शुरूआती सीजन से पहले भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपनी महिला टीम का कप्तान घोषित कर दिया है. हरमनप्रीत हाल ही में खेले गए महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत के अभियान का नेतृत्व करते हुए 150 टी20 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं. उनके नेतृत्व टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

हरमनप्रीत के नाम महिला विश्व कप में नॉकआउट मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने 2017 महिला वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन बनाए थे. उन्होंने कहा, “हम हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस की पहली महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में पाकर रोमांचित हैं. राष्ट्रीय कप्तान के रूप में, उन्होंने भारतीय महिला टीम को उनकी सबसे रोमांचक जीत में से कुछ का नेतृत्व किया है.”

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि चार्लोट और झूलन के समर्थन के साथ, वह हमारी एमआई महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने और गौरव दिलाने के लिए प्रेरित करेंगी.” फ्रेंचाइजी की मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने कहा, “हम एमआई के लिए इस नए अध्याय की शुरूआत के लिए उत्सुक हैं. मैं अपनी खिलाड़ियों को क्रिकेट के निडर और मनोरंजक एमआई ब्रांड को खेलते देखने का इंतजार नहीं कर सकती, जिसे हमारे प्रशंसक पसंद करते हैं.”

ये भी पढ़ें: IND vs AUS DAY 1: भारत 109 पर ऑल आउट, जडेजा ने फिर बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन; पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 156/4

कई बड़े नाम मुंबई इंडियंस में शामिल

हरमनप्रीत मुंबई की मौजूदा मुख्य कोच चार्लोट एडवर्डस के खिलाफ खेल चुकी हैं. साथ ही कप्तानी मेंटर और गेंदबाजी कोच झूलन गोस्वामी के साथ खेल चुकी हैं. वह दुनिया के अन्य हिस्सों में टी20 लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी हैं. झूलन और चार्लोट के अलावा, मुंबई में क्रमश: देविका पलशिकर और लिडिया ग्रीनवे भी बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच हैं. हरमनप्रीत अब एक ऐसी टीम का नेतृत्व करेंगी, जिसमें महिला क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नाम और युवा खिलाड़ी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago