देश

UP Politics: ‘आमदनी अठन्नी भी नहीं, पर खर्चा रुपया…’ मायावती ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, रखी ये मांग

UP Politics: डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने भाजपा (BJP) सरकार पर हमला बोला है और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांग रखी है. उन्होंने डा. भीमराव अम्बेडकर को परिनिर्वाण दिवस अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए सरकार से गरीबों की दुर्दशा में सुधार करने के लिए अपनी मांग रखी है और कहा है कि, ‘लगभग 140 करोड़ की विशाल आबादी वाले भारत के ग़रीबों, मज़दूरों, दलितों, आदिवासियों, अतिपिछड़ों सहित उपेक्षित बहुजनों के मसीहा व देश के मानवतावादी समतामूलक संविधान के निर्माता भारतरत्न परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनके परिनिर्वाण दिवस पर अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित.’

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि, ‘किन्तु देश के 81 करोड़ से अधिक ग़रीब लोगों को पेट पालने के लिए सरकारी अन्न के मोहताज का जीवन बना देने जैसी दुर्दशा ना यह आज़ादी का सपना था और ना ही उनके लिए कल्याणकारी संविधान बनाते समय बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने सोचा था, यह स्थिति अति-दुःखद’. इसी के साथ मायावती ने आगे कहा कि, ‘देश में रोटी-रोज़ी के अभाव एवं महंगाई की मार के कारण आमदनी अठन्नी भी नहीं पर खर्चा रुपया होने के कारण गरीब, मजदूर, छोटे व्यापारी, किसान, मध्यम वर्ग सहित सभी मेहनतकश समाज की हालत त्रस्त व चिन्तनीय, जबकि संविधान को सही से लागू करके उनकी हालत अब तक काफी संवर जानी चाहिए थी.’ बता दें कि मायावती बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार की सुबह श्रद्धा सुमन अर्पित किया. बुधवार को बाबा साहब का 68वां परिनिर्वाण दिवस है और इस मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर के तमाम हिस्सों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: रायबरेली में डॉक्टर, पत्नी और उनके 2 बच्चों के शव सरकारी आवास से मिलने के बाद मचा हड़कंप, ये सच्चाई आई सामने

भाजपा ने ये दी प्रतिक्रिया

दूसरी ओर भाजपा ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि, ‘राष्ट्रवाद तभी औचित्य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, नस्ल या रंग का अंतर भुलाकर उसमें सामाजिक भ्रातृत्व को सर्वोच्च स्थान दिया जाए. संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

5 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

20 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

24 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

39 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

45 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

1 hour ago