देश

लोकसभा चुनाव के लिए जमीनी तैयारियों को दुरस्त कर रही BJP, UP में जल्द होगा बदलाव, इनको मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में जीत हासिल करने के बाद उत्साहित भाजपा अब लोकसभा में अधिक से अधिक सीटें अपने नाम करने की जुगत भिड़ाने में लग गई है. इस बार भाजपा ने यूपी लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया है. इसके लिए जमीन भी दुरस्त करने में जुट गई है. खबरों के मुताबिक दिसंबर महीने के दौरान ही पार्टी राज्य में चुनाव की दृष्टि से कुछ बड़े नाम को कई जिम्मेदारी पार्टी दे सकती है. तो वहीं इन सबमें अगर सबसे अधिक चर्चा किसी बात को लेकर हो रही है तो वह है नए प्रभारी को लेकर, इसके लिए कई लोग रेस में बताए जा रहे हैं.

राज्य की हारी सीटों पर मंथन अधिक

बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 14 सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ गया था. इस बार इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा महीनों से तैयारी कर रही है और कील-कांटे ठीक करने में जुटी है. इसको लेकर भाजपा ने प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति पहले ही कर दी थी. अब पार्टी ने राज्य की हर लोकसभा सीट पर प्रभारी और संयोजक तय करने की तैयारी तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि, दिसंबर महीने के दौरान ही राज्य में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव संचालन समिति की घोषणा भाजपा कर सकती है. तो वहीं विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव संचालन समितियां बनाई जाएंगी. माना जा रहा है कि, इसी महीने पार्टी कई और राज्य के प्रभारी के अलावा सह-प्रभारी के नाम की घोषणा कर सकती है. मालूम हो कि, विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

ये भी पढ़ें- क्या INDIA गठबंधन में शामिल होने जा रही है बसपा? सपा नेता शिवपाल यादव ने मायावती को लेकर कही ये बात

जल्द हो सकती है नए प्रभारी की घोषणा

भाजपा सूत्रों की मानें तो जल्द ही नए प्रभारी की घोषणा हो सकती है और ये सभी नियुक्तयां दिसम्बर महीने के अंत तक होने की उम्मीद लगाई जा रही है. इसके लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं से हर लोकसभा क्षेत्रों से नाम मांगे हैं. लोकसभा क्षेत्रों में नियुक्ति होने के बाद पार्टी बूथ स्तर पर अपनी तैयारी की जांच करेगी और फिर इसी के बाद राज्य में पार्टी के नए प्रभारी के नाम की घोषणा होने की सम्भावना है. माना जा रहा है कि ये घोषणा दिसंबर महीने में हो सकती है. वर्तमान प्रभारी राधा मोहन सिंह का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनकी नियुक्ति नवंबर 2020 में हुई थी और वो अब बीजेपी के राष्ट्रीय टीम का हिस्सा भी नहीं हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, राधा मोहन सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते हुए ही यूपी भाजपा के प्रभारी बनाए गए थे, लेकिन इसी साल जून महीने में नई राष्ट्रीय टीम में उनका नाम नहीं शामिल किया गया. इसी के बाद से ये तय माना जा रहा है कि, यूपी में नए प्रभारी की घोषणा पार्टी कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

39 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

1 hour ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

1 hour ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

1 hour ago