देश

UP Politics: “सोनभद्र की गरीब जनता को अभी तक नहीं मिली बिजली…मुझसे बड़ा नक्सली कौन…” ओम प्रकाश राजभर ने सांसदों-विधायकों को लिया आड़े हाथ

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर लगातार जनता के बीच जा रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोनभद्र के विधायकों और सांसदों को आड़े हाथ लिया है और कहा है कि, सोनभद्र में पैदा हो रही बिजली यहीं के लोगों को नहीं मिल रही है. गरीबों की आवाज को विधायक और सांसद सदन में क्यों नहीं उठाते. इसी के साथ उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, “जो जमीन सरकारी है, वो जमीन हमारी है. हमसे बड़ा नक्सली कौन.”

पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश के तमाम जिलों का दौरा कर रहे ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को चुनाव की तैयारी की समीक्षा करने सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज पहुंचे. यहां विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 अब बहुत दूर नहीं रह गया है, ऐसे में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. उन्होंने 2024 के चुनाव को लेकर कहा कि, आगामी चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, ऐसे में पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.

ये भी पढ़ें- Varanasi: इस सावन श्री काशी विश्वनाथ धाम में टूटे चढ़ावे के सारे रिकॉर्ड, कुल 1,63,17,000 भक्तों ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी

मैं किसी मंत्री से कम नहीं

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए यूपी सरकार में मंत्री बनाए जाने की चर्चा के बावजूद अभी तक मंत्री न बनाए जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि, मैं किसी मंत्री से कम नहीं हूं. इसी के साथ आरक्षण को लेकर कहा कि, पिछड़े वर्ग को मिले 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ केवल कुछ विशेष जातियां ही उठा रही हैं. इसीलिए मैं कहता हूं कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए न कि जातिगत आधार पर. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि में.” मैं आरक्षण से विधायक नहीं हूं.”

गरीबों के साथ उठता-बैठता हूं

कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए राजभर ने आगे कहा कि, “मैं गरीबों के साथ उठता-बैठता हूं. मैं गरीबों का हित जानता हूं. इस मौके पर सोनभद्र के सांसद और विधायकों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, सोनभद्र के सांसद और विधायक सदन में यहां रहने वाले गरीबों की आवाज क्यों नहीं उठाते हैं. बिजली सोनभद्र से पैदा होती है लेकिन सोनभद्र को ही बिजली नहीं मिल रही है. यहां रहने वाले गरीब अभी भी बिजली के लिए तरस रहे हैं जबकि बिजली लखनऊ चली जा रही है.

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

इस मौके पर महिला आरक्षण पर पूछे गए सवाल को लेकर राजभर ने कहा कि, देश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया. इसी के साथ कहा कि, महिला आरक्षण बिल पास होने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है. इस मौके पर 2024 लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर पत्रकारों ने सवाल दागा तो राजभर ने कहा, जहां से टिकट मिल जाएगा वहां से वह चुनाव लड़ेंगे. इसी के साथ मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि, मांगो उसी से, जो दे दे खुशी से, कहे ना किसी से. वहीं इस मौके पर नारा लगाते हुए राजभर ने कहा कि, ‘ जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है.’ इस पर मीडिया ने कहा कि, यह नारा तो नक्सलियों द्वारा लगाया जाता है, इस पर मुस्कुराते हुए बोले, “हमसे बड़ा नक्सली कौन है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

21 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago