यूटिलिटी

Delhi: शराब नीति पर बड़ा अपडेट, अब विक्रेताओं को करना होगा ये काम, बचा है सिर्फ इतना समय

Delhi Excise policy: राजधानी दिल्ली में नई शराब नीति को लागू होने में काफी समय लग रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार ने पनी मौजूदा एक्साइज पॉलिसी को 6 महीने तक बढ़ाने का फैसला किया है. इसके लिए दिल्ली में शराब विक्रेताओं को शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की गई. अब दिल्ली में सभी शराब की दुकान चलाने वालों को 5 अक्टूबर अपना लाइसेंस रिन्यू कराना होगा. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल से अपेक्षित मंजूरी के बाद नीति को 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दिया गया है.

सरकार की तरफ से जारी की एडवाइजरी में कहा गया है कि L15/एल-15एफ और एल-16/एल-16एफ के सभी लाइसेंसधारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे लाइसेंस रिन्यूवल के साथ अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से ईएससीआईएमएस (ESCIMS) पोर्टल में अपने खातों तक पहुंच कर लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए अपने आवेदन 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन जमा करें

30 सितंबर को खत्म हो रही थी लागू एक्साइज पॉलिसी

दरअसल पिछले साल 1 सितंबर को नई शराब नीति का विस्तार करने के लिए राज्यपाल वीके सक्सेना के पास आबकारी विभाग का प्रस्ताव सरकार की तरफ से मंजूरी के लिए भेजा गया था. तब एक अधिकारी ने बताया था कि फाइल को एलजी कार्यालय से मार्क करके सरकार को वापस भेज दिया गया है. जाहिर है कि मौजूदा एक्साइज पॉलिसी 30 सितंबर को खत्म होने वाली थी, जिसके लिए दिल्ली में खुदरा और थोक शराब के शराब व्यापार को संचालित करने के लिए नियामक जरुरतों के लिए एक नई नीति के साथ इसके विस्तार की जरुर थी. फिलहाल आबकारी नीति को पहले सरकार ने 31 मार्च के बाद छह महीने के लिए बढ़ा दिया था.

यह भी पढ़ें- सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन, ज्योतिरादित्य के गढ़ में BJP को लग सकता है बड़ा झटका, मालवा में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले!

नई शराब नीति को लिया गया था वापस

बता दें पिछले साल जुलाई में नई शराब नीति को लेकर विवाद होने की वजह से इस नीति को वापस ले लिया गया था. इस मामले में दिल्ली उपमुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें जेल भी हुई है. हालांकि सीबीआई अभी तक इस मामले की जांच कर रही है

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

54 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago