अखिलेश यादव और सीएम योगी
UP Politics: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चौंकाने वाला बयान देकर यूपी की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है. उनके बयान से लगता है कि उनको जेल जाने का डर सता रहा है. उन्होंने इस सम्बंध में लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जब सरकार एक पक्षी को नहीं छोड़ रही है, पंक्षियों को कैद कर रही है, वो भी सिर्फ इसलिए कि मैं मिलने चला गया था.
उन्होंने कहा, “यही हुआ जब मैं कानपुर जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से मिलने चला गया तो उनकी भी जेल बदल दी गई थी और अब पंक्षी को भी कैद कर लिया है, तो भला वह हम और आपको क्यों छोड़ेंगे? हमें-तुम्हें भी जेल में डाल देंगे.”
अखिलेश ने जमकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जिससे मैं मिलने जाता हूं सरकार सबसे सबकुछ छीन लेती है. अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह संविधान को खत्म करने का काम कर रहे हैं और ये लोग लोकतंत्र की बातें करते हैं. उन्होंने कहा कि योगी होकर भी मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं. अखिलेश ने कहा कि मैंने एक हजार एकड़ में एक लाख 36 हजार पेड़ लगाए. इन्होंने 150 करोड़ पेड़ कहां लगाए? इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है. भाजपा वाले पेड़-पंक्षियों के भी दुश्मन हैं और तो और बीजेपी वाले गमला चोर भी हैं.
पढ़ें इसे भी- UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश को घेरा, कहा- सपा शासनकाल में सहकारी बैंक बने थे लूट का अड्डा
अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर खुशी की बात नहीं है. इसके खिलाफ मैंने सदन में भी बोला था. उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार होती तो मीडिया कहती, ये यादव डीजीपी है, मुस्लिम डीजीपी है, गुज्जर डीजीपी है. अगर ब्राह्मण बना दिया तो वो अच्छा नहीं है. अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज करते हुए कहा कि इस सरकार के पास खुद का डीजीपी नहीं है, मुख्य सचिव नहीं है.
मालूम हो कि अमेठी के गौरीगंज तहसील के जोधपुर मंडखा गांव में रहने वाले आरिफ और राजकीय पक्षा सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय थी. अखिलेश यादव भी मंडखा में आरिफ और सारस की दोस्ती देखने हाल ही में गए थे, लेकिन उसके बाद ही वन विभाग ने सारस को आरिफ से लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित कर दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…