तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
By Shubhra Rai
Photo- BCCI (@BCCI) /Twitter
Hardik Pandya Takes Three Wickets In Three Overs: हार्दिक पांड्या एक ऑलराउंडर के रूप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर लौट आए हैं. यह स्टार खिलाड़ी सीमित ओवरों के फॉर्मेट में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहा है. साथ ही T20I में भी नियमित रूप से टीम का नेतृत्व करते रहे हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में स्टैंड-इन कप्तान भी थे. अपने शानदार परफॉर्मेंस से बार-बार फैंस का दिल जीतने वाले पंड्या क बार फिर सुर्खियों में है.
दरअसल, बुधवार को वनडे सीरीज के अंतिम मैच में हार्दकि पंड्या एक बार फिर गेंद से काफी उपयोगी साबित हुए और उन्होंने तीन ओवर में तीन विकेट लिए. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी. शुरुआत में भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए लेकिन हार्दिक ने कंगारू बल्लेबाजों पर आते के साथ ही अटैक किया. ऑस्ट्रेलिया के 10 ओवरों में 61-0 तक पहुंचने के बाद, पंड्या गेंदबाजी करने आए. उन्होंने 11वें, 13वें और 15वें ओवर में ट्रेविस हेड (33), स्टीव स्मिथ (0) और मिशेल मार्श (47) के विकेट झटके. इन विकेटों के साथ ही टीम इंडिया ने मैच में धमाकेदार वापसी की.
ये भी पढ़ें: Mamta Banerjee: खुद दीदी फजीहत, मोदी सरकार को नसीहत! पश्चिम बंगाल में CM ममता बनर्जी के खिलाफ लामबंद सरकारी कर्मचारी
चेन्नई में ‘कुंग फू पंड्या’ ने निकाल दी कंगारुओं की ‘अकड़’
हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए अपने पहले तीन ओवर में ही तीन विकेट झटक लिए. चेन्नई में पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के टॉप 3 बल्लेबाजों को सांस तक नहीं लेने दी.
इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को लगता है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी की आक्रामक शैली प्रारूप में प्रशंसकों की रुचि को वापस लाएगी. विशेष रूप से हार्दिक ने शुक्रवार को मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच के दौरान एकदिवसीय मैच में भारत का नेतृत्व किया. मेजबान टीम ने यह मैच 5 विकेट से जीता था.
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…