अडानी फाउंडेशन
अडानी विल्मार द्वारा संचालित फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के द्वारा 2018 से शहरी मालिन बस्तियों में बेहतर स्वास्थ्य हेतु जन जागरूकता का कार्यक्रम करता आ रहा है. इसके अंतर्गत हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया गया जिसमे विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय की महिलाओं को स्तनपान कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया. रैली, समूह बैठक,स्तनपान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, परामार्श आदि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.
विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन के अवसर पर आज दिनांक 8 अगस्त को बड़ी गैबी,लल्लापुरा,बाजरडीहा, राजघाट आदि मालिन बस्तियों में गर्भवती और धात्री महिलाओ को मोटे अनाज से बने विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य वर्धक व्यंजनों का प्रदर्शनी लगाकर मोटे अनाज का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया. इसी के साथ ही स्तनपान को सक्षम बनाने हेतु महिलाओं के साथ ही घर के अन्य सदस्यों को जैसे बच्चे के पिता और दादा,दादी को भी शपथ दिलाया गया.
इसके साथ ही समुदाय में रैली के और स्तनपान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया. विश्व स्तनपान सप्ताह को पूरे उत्साह से शहर के लगभग 82 मालिन बस्तियों में मनाया गया. इस कार्यक्रम के अवसर पर सभासद श्याम आश्रय मौर्य और शरद पांडे ने भी स्तनपान के महत्व के बारे में समुदाय को बताया.
पूरे सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान महिला और बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर पुनीता राय के साथ ही आगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला भारती,सुषमा,माया देवी, शबनम बानो, रीता आदि और स्वास्थ्य विभाग से ऐनम और आशा बहनों ने भी भाग लिया.
अडानी फाउन्डेशन की तरफ से सुपोषण अधिकारी ममता यादव, सहायक सुपोषण अधिकारी जुगल केशरी और सुजाता यादव के साथ ही सुपोषण संगिनी प्रीती मौर्या, सोनी मौर्या, रीता वर्मा, बिंदु पटेल,रेशमा,ज्योति,आबिदा,
ममता,अंजुम आदि उपस्थित थी.
IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…
Kanpur News: कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर के साथ…
करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…
CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…