खेल

Under-19 World Cup 2024: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सुपर-6 में नेपाल को 132 रन से हराया

Under-19 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम धमाल मचा रही है. शुक्रवार को खेले गए सुपर-6 मैच में नेपाल के खिलाफ भारत ने 132 रनों से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. भारत ने पहले खेलते हुए सचिन धस के 116 रन और कप्तान उदय सहारण के 100 रनों की शानदार शतकों की मदद से 5 विकेट खोकर 297 रन बनाए. इसके जवाब में नेपाल की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा.

सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए लगातार पांच जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अब ग्रुप-1 में टॉप पर रहने वाली टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर रहने वाली साउथ अफ्रीका से होगा. यह मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा.

 

भारतीय अंडर-19 टीम ने बनाए 297 रन

ब्लोएमफोंटिन के मैदान पर सुपर-6 स्टेज में टीम इंडिया का सामना नेपाल से हुआ. इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरूआत अच्छी नहीं रही और 62 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए. इसके बाद कप्तान उदय सहारन और सचिन धस ने 215 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और निर्धारित 50 ओवर 297 रन बनाए. सचिन धस ने 101 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके लगाए. नेपाल की ओर से गुलसन झा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए.

165 रन पर सिमटी नेपाल की टीम

भारत की ओर से मिले 298 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 165 रन ही बना सकी. भारत की ओर से सौम्या पांडे ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके. इधर, अन्य मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 119 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 232 रन बनाए. इसके गेंदबाजी में प्रोटियाज टीम के क्वेना मफाका ने दूसरे मैच में 5 विकेट हॉल समेत कुल 6 विकेट झटके और श्रीलंका टीम की कमर तोड़ दी. श्रीलंका की टीम 113 रन के स्कोर पर ढेर हो गई और उसे 119 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- Rajat Patidar Debut: कौन हैं रजत पाटीदार? जिन्होंने भारत के लिए दूसरे टेस्ट मैच में किया डेब्यू

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

35 seconds ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

4 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

35 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

41 minutes ago