देश

UPGIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मंत्री एके शर्मा के विभाग को मिला 9.75 लाख करोड़ का निवेश, नवीन ऊर्जा का क्षेत्र रहा अव्वल

UP Global Investors Summit 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ में 10 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UPGIS 2023) का उद्घाटन किया था. वहीं आज इस शिखर सम्मेलन का समापन हो गया. इस समिट में आए देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर दिलचस्पी दिखाई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा ग्रुप और बिरला समूह ने यूपी में निवेश को लेकर बड़े ऐलान किए. इन्वेस्टर्स समिट के जरिए राज्य में निवेश के लिए 35.50 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव मिले.

मंत्री एके शर्मा के विभाग में करीब दस लाख करोड़ रुपए का निवेश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट2023 में नवीन ऊर्जा का क्षेत्र प्रथम स्थान पर निवेश पाने वाला क्षेत्र बनकर उभरा. ऊर्जा का कुल क्षेत्र देखा जाए तो सबसे ज्यादा निवेश इसी क्षेत्र में आया. यूपी सरकार में मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के नगर विकास विभाग सहित उनके विभागों का कुल निवेश 9.75 लाख करोड़ (लगभग दस लाख करोड़ रुपए) रहा. यह इस समिट में हुए कुल निवेश 35.50 लाख करोड़ का लगभग एक तिहाई है. इस निवेश के लिए मंत्री एके शर्मा ने सभी निवेशकों को धन्यवाद दिया. वहीं उन्होंने सभी अधिकारियों को बधाई दी और इन निवेश के प्रस्तावों को तुरंत आगे बढ़ाने के साथ ही इन्हें धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया.

विभागवार निवेश के आंकड़े

आंकड़ों के नजरिए से देखें तो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में 6.33 लाख करोड़ का निवेश आया है. वहीं ऊर्जा के क्षेत्र में 1.34 लाख करोड़ और नगर विकास के क्षेत्र में 2.08 लाख करोड़ का निवेश आया है.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: टाटा-बिरला और अंबानी का यूपी में निवेश का मेगा प्लान, करेंगे इतने करोड़ का निवेश, उद्योगपतियों ने की CM योगी की तारीफ

बता दें कि पिछले महीने गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित बिजनेस टू गवर्नमेंट बी2जी की मीटिंग और रोड शो का नेतृत्व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री शहरी विकास एवं ऊर्जा एके शर्मा ने किया था. इस दौरान, उन्होंने उद्योगपतियों के सामने योगी सरकार की निवेश हितैषी नीतियों को रखा था और उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया था. बता दें कि उत्तर प्रदेश की सरकार प्रदेश की इकोनॉमी को 1 ट्रिलियन तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है. ऐसे में ये निवेश के प्रस्ताव सरकार के उत्साह को जरूर बढ़ाएंगे.

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

5 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

50 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago