देश

Jaya Bachchan: गुस्से में जया बच्चन ने सदन में सभापति को दिखाई उंगली तो मचा बवाल, बीजेपी ने बताया अहंकार में चूर

Rajyasabha Viral Video: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वह कई बार अपने गुस्से को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं और लोग उनको ट्रोल करना शुरू कर देते हैं. एक बार फिर उनके गस्से को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. दरअसल, 9 फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान जया बच्चन अडानी मामले को लेकर सदन में बोल रही थीं उस दौरान उन्होंने गुस्से में सभापति की तरफ उंगली उठा दी.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन को सभापति जगदीप धनखड़ की ओर उंगली उठाते देखा जा रहा है. इस दौरान वह काफी गुस्से में भी नजर आ रही हैं. सदन में असंसदीय अचारण को लेकर ही सपा सांसद की यूजर्स आलोचना कर रहे हैं.

हंगामे के बीच जया बच्चन में दिखाई उंगली

दरअसल, मामला 9 फरवरी का है जब सदन में हंगामा करने और कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में कांग्रेस सांसद रजनी पटेल को मौजूदा सत्र के शेष बचे दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था. इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने विरोध जताया और कांग्रेस सांसद का समर्थन किया. सपा सांसद का कहना था कि रजनी को बोलने का मौका नहीं दिया गया. इसी दौरान हंगामे के बीच महिला सांसद ने वेल से गुजरते हुए सभापति को उंगली दिखाई.

यह भी पढ़ें-   Ramcharitmanas: रामचरितमानस पर टिप्पणी करना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा- जानिए CM योगी ने पूरे विवाद पर और क्या कहा

इस मामले पर बीजेपी के तरफ से उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है. राजस्थान बीजेपी के नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने लिखा, ”अहंकार में चूर जया बच्चन राज्यसभा में उप-राष्ट्रपति को उंगुली दिखा रही हैं . लोकतंत्र के मंदिर में ऐसे लोग कैसे आ जाते हैं.” वहीं सदन का वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करके जया बच्चन को अंहकारी बताया और लिखा कि जया बच्चन हमेशा गुस्से में क्यों रहती हैं. दूसरे यूजर ने ट्वीट किया “जया बच्चन फिर अहंकार दिखा रही हैं और संसद में मर्यादा की रेखा पार कर रही हैं.”

‘ये जया बच्चन कभी खुश होती है’

वहीं एक और एक यूजर ने लिखा “ये जया बच्चन कभी खुश होती है? उनके चेहरे पर एक स्थायी गुस्सा है, हमेशा सार्वजनिक रूप से लड़ती रहती है. अपनी फिल्मों में वह हमेशा एक प्यारी सी मुस्कुराती हुई लड़की के रूप में सामने आती हैं. मुझे आश्चर्य है कि उन्हें क्या इतना कड़वा बनाता है”?

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

5 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

15 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

35 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

35 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

51 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

55 minutes ago