इल्हान उमर
US Senate: भारत और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वालीं डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर (Ilhan Omar) को रिपब्लिकन-बहुसंख्यक प्रतिनिधि सभा द्वारा शक्तिशाली विदेशी मामलों की समिति से हटा दिया गया है. उन्हें विवादास्पद बयानों के कारण ही कुर्सी खोनी पड़ी है.
डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर को रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों की बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने मतदान के जरिए शक्तिशाली विदेशी मामलों की समिति से बाहर कर दिया है. इस कदम की व्हाइट हाउस ने निंदा की है. सदन ने 211 मतों के मुकाबले 218 मतों से विदेश मामलों की समिति से उन्हें बाहर कर दिया.
प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैककार्थी ने बृहस्पतिवार को मतदान के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ जब विदेशी मामलों की बात आती है तो हमें लगता है कि उन्हें (इल्हान उमर को) वहां काम नहीं करना चाहिए.’’ मैक्कार्थी ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के हर एक सदस्य की इस पर बात गौर करना जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद को कैसे पेश करते हैं.’’
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमें लगता है कि यह एक राजनीतिक चाल है. हाल के हफ्तों में प्रमुख समितियों से अन्य प्रमुख डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों को प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों द्वारा अन्यायपूर्ण तरीके से हटाया गया. यह अमेरिका के लोगों का अपमान है.’’ ज्यां-पियरे ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि सांसद उमर कांग्रेस की एक उच्च सम्मानित सदस्य हैं. उन्होंने पहले की गई अपनी टिप्पणियों के लिए माफी भी मांगी है.’’
सदन के पटल पर अपने भावनात्मक भाषण में उमर ने कहा कि वह इससे हैरान नहीं हैं. उमर (40) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में तीसरी मुस्लिम सांसद हैं. वह मिनेसोटा के पांचवें कांग्रेशनल जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं. पिछले कुछ वर्षों से वह सदन के अंदर और बाहर भारत विरोधी अभियान में शामिल रही हैं. वह इज़राइल और यहूदी गुट की भी तीखी आलोचक रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोटों पर सियासी जंग…
Amritsar Border Drone Seizure: अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास राजाताल बीओपी (BOP) क्षेत्र में…
Why Weather Suddenly Change: मानसून की विदाई के समय उत्तर भारत और मध्य भारत के…
Rasik Dulari Death: वृंदावन में रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के मामले में CCTV…
उत्तर प्रदेश में 48 घंटे से जारी भारी बारिश ने लखनऊ, गोंडा, श्रावस्ती, फतेहपुर, मऊ…
Himachal Weather Update: सितंबर के अंत में ही हिमाचल के पहाड़ों पर दिसंबर जैसी हाड़…