यूटिलिटी

5 New Vande Bharat Express: देश को मिलेंगी एक साथ 5 वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

5 New Vande Bharat Express: देश में एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रही है. हालिया अपडेट के अनुसार, पीएम मोदी विभिन्न मार्गों पर सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. यह पहली बार होगा जब सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की 5 यूनिट एक ही दिन परिचालन शुरू करेंगी. इसके साथ ही जून के अंत तक, 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने वाली ट्रेन वंदे भारत की संख्या 23 हो जाएगी. बता दें कि पांच वंदे भारत ट्रेन बेंगलुरु से हुबली-धारवाड़, मुंबई से गोवा, पटना से रांची, भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर के रूट पर चलने जा रही है. यह पहली बार है जब भारतीय रेलवे की ओर से एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है.

मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दें कि इससे पहले बालासोर ट्रेन त्रासदी को देखते हुए मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ रद्द कर दिया गया था. हालांकि, शहर की कनेक्टिविटी में सुधार करते हुए ट्रेन को अब लॉन्च किया जाएगा. ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, रत्नागिरी, कांकावली, थिविम और मडगांव में रुकेगी. ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में 586 किमी की दूरी तय करने की उम्मीद है, जिससे यात्रा में समय की बचत होगी.

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना को झारखंड की राजधानी रांची से जोड़ने के लिए सेमी हाई स्पीड वंदे भारत चलाई जाएगी. पीएम मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. वंदे भारत ट्रेन के लॉन्च होने से पटना से रांची की दूरी महज कुछ घंटों की रह जाएगी.

भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस

भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मध्य प्रदेश और भोपाल से चलने वाली दूसरी ट्रेन होगी. इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के राज्य के कई शहरों को जोड़ने की उम्मीद है. हालांकि, ट्रेन के ठहराव के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें:  31 प्रीडेटर ड्रोन, F-18 लड़ाकू विमान, जेट इंजन… अमेरिका के साथ अरबों डॉलर की रक्षा डील, क्या रूस से मुंह मोड़ रहा भारत?

भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दें कि भोपाल से तीसरी वंदे भारत ट्रेन जबलपुर के लिए चलाई जाएगी. इससे यात्रा सुलभ होगी. भोपाल-जबलपुर के बीच 27 जून से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इटारसी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के स्वागत की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं.

बेंगलुरु से हुबली-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दें कि बेंगलुरु से हुबली और धारवाड़ तक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी. इससे राज्य में यात्रियों को राहत मिलेगी साथ ही साथ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

12 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

12 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

56 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago