यूपी रोडवेज की बस (फोटो-UPSRTC)
UP Roadways: देश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. आज सुबह घने कोहरे ने दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले रखा था. कोहरे के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. जिसकी वजह से सुबह-सुबह बाहर जाने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है.
कोहरे की वजह से कई सड़क हादसे भी सामने आ रहे हैं. कोहरे को देखते हुए और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपनी बसों को रात 12 बजे के बाद नहीं चलाने का फैसला लिया है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मेरठ, कानपुर समेत कई शहरों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है. नोएडा और वाराणसी समेत यूपी के कई हिस्सों से कोहरे की वजह से सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है.
जिसको देखते हुए यूपी रोडवेज (UP Roadways) के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. संजय कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी अफसरों को साफ निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि कोहरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात में यूपी परिवहन की बसों का संचालन नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस स्टेशनों पर रात 8 बजे से 12 बजे तक कैंप करेंगे, जिससे किसी यात्रियों को कोई असुविधा न हो. साथ ही कहा कि अगर बसों के संचालन के बीच कोहरा मिलता है तो बस को पास के बस अड्डे पर या किसी सुरक्षित स्थान पर पार्क किया जाए.
ये भी पढ़ें : Weather Update: घने कोहरे के चलते दिल्ली में कम हुई विजिबिलिटी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल
प्रबंध निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि कोहरे के कारण अगले एक महीने तक यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यूपी रोडवेज (UP Roadways) की बसों में रात्रि सेवाओं के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन बंद कर दिया गया है. साथ ही कोहरे के कारण दुर्घटना पर जीरो टॉलरेंस होगी.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…