Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Roadways: रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी यूपी रोडवेज की बसें, जानिए क्यों लिया गया फैसला

UP Public Transport:: कोहरे को देखते हुए और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी. मौसम सही होने तक यह फैसला लिया गया है.

UP Roadways

यूपी रोडवेज की बस (फोटो-UPSRTC)

Edited by Nitish Pandey

UP Roadways: देश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. आज सुबह घने कोहरे ने दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले रखा था. कोहरे के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. जिसकी वजह से सुबह-सुबह बाहर जाने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है.

कोहरे की वजह से कई सड़क हादसे भी सामने आ रहे हैं. कोहरे को देखते हुए और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपनी बसों को रात 12 बजे के बाद नहीं चलाने का फैसला लिया है.

लगातार सामने आ रही हादसों की खबर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मेरठ, कानपुर समेत कई शहरों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है. नोएडा और वाराणसी समेत यूपी के कई हिस्सों से कोहरे की वजह से सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है.

रात में नहीं होगा बसों का संचालन

जिसको देखते हुए यूपी रोडवेज (UP Roadways) के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. संजय कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी अफसरों को साफ निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि कोहरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात में यूपी परिवहन की बसों का संचालन नहीं होगा.

अधिकार करें बस अड्डों पर कैंप

उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस स्टेशनों पर रात 8 बजे से 12 बजे तक कैंप करेंगे, जिससे किसी यात्रियों को कोई असुविधा न हो. साथ ही कहा कि अगर बसों के संचालन के बीच कोहरा मिलता है तो बस को पास के बस अड्डे पर या किसी सुरक्षित स्थान पर पार्क किया जाए.

ये भी पढ़ें : Weather Update: घने कोहरे के चलते दिल्ली में कम हुई विजिबिलिटी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल

ऑनलाइन रिजर्वेशन बंद

प्रबंध निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि कोहरे के कारण अगले एक महीने तक यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यूपी रोडवेज (UP Roadways) की बसों में रात्रि सेवाओं के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन बंद कर दिया गया है. साथ ही कोहरे के कारण दुर्घटना पर जीरो टॉलरेंस होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital