देश

Ram Mandir: आगरा से अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकले उस्मान और प्रिंस, बोले- भगवान श्रीराम सबके हैं

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसी दिन पीएम नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे. जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. सदियों के इंतजार के बाद अब राम मंदिर जब बनकर तैयार हो रहा है तो हर कोई इस कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए आतुर दिखाई दे रहा है.

अयोध्या के लिए पैदल निकले उस्मान और प्रिंस

इसी बीच आगरा के दो दोस्तों ने गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है. इन दोस्तों ने सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश करते हुए आगरा से अयोध्या के लिए पैदल रवाना हुये हैं. दोनों दोस्तों में एक हिंदू है और दूसरा मुसलमान. दोनों का कहना है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक उनकी अयोध्या पहुंचने की योजना है.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुस्लिम भी खुश

ताजनगरी आगरा के30 वर्षीय उस्मान अली और प्रिंस शर्मा सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़े हैं और इन दोनों दोस्तों को लोग दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं. उस्मान और प्रिंस का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है. दोनों ने कहा कि केवल हिन्दुओं में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नहीं है, बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश हैं.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में इस दिन हेमा मालिनी देंगी प्रस्तुति… राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मनेगा ये महोत्सव

480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे दोनों दोस्त

उस्मान अली और प्रिंस शर्मा ने बताया कि वे राम नाम के सहारे 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे और इसके बाद भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे. दोनों दोस्तों के हाथों में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है. लोगों के पूछने पर उस्मान अली ने कहा, ‘‘भगवान श्रीराम सबके हैं. मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है, लेकिन श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं. इंसान का दिल साफ होना जरूरी है. राम जी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं.’’ उस्मान अली ने बताया कि उनकी पत्नी समीरा खातून ने उनका मनोबल बढ़ाया और अब वह अयोध्या जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago