ईरान ने पाकिस्तान पर की एयरस्ट्राइक
Iran Air Strike On Pakistan: ईरान ने आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के पाकिस्तान के अंदर स्थित ठिकानों पर मंगलवार को रॉकेट से हमले किए. ईरान की ओर से किए गए हमले को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस हमले में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई और एक किशोरी के अलावा दो महिलाएं जख्मी हो गईं.
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने हमले का दावा किया है. जिसमें उसने हमले के लिए मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने की बात कही. वहीं पाकिस्तान ने तत्काल हमले की बात स्वीकार नहीं की. जैश अल-अदल सुन्नी आतंकवादी समूह है जो मुख्यत: पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है.
ईरानी मीडिया के अनुसार इस हमले को ईरान की अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अंजाम दिया है. पाकिस्तान ने हमले को लेकर बाद में कहा कि ये हमला पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. इसके परिणाम घातक हो सकते हैं.
पाकिस्तान ने ईरानी हमले को लेकर कड़ा विरोध जताया है. उसने तेहरान में ईरान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के सामने ये बात रखी. जिसके बाद ईरानी विदेश मंत्रालय ने राजनयिकों को तलब किया है.
इस हमले की पुष्टि आतंकी संगठन जैश अल-अदल ने की है. उसने जानकारी देते हुए बताया कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. ईरान बलूचिस्तान के पहाड़ों में जैश अल-अदल संगठन के घरों को निशाना बनाया. इस एयरस्ट्राइक में मिसाइलों और ड्रोन की मदद ली गई.
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड की नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक, CM धामी ने भजन गाकर रवाना की कलश यात्रा
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…