होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जालौन में लड़की की हत्या करने वाला गिरफ्तार (फोटो ट्विटर)
Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन में कॉलेज से घर लौट रही एक लड़की की बीच चौराहे पर गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई. कोटरा चौराहे के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने लड़की को गोली मार दी और घटना पुलिस कोतवाली से महज कुछ ही मीटर की दूरी हुई. एक तरफ प्रदेश में यूपी पुलिस माफियाओं का खात्मा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक लड़की की सरेआम पुलिस कोतवाली से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. हालांकि पुलिस ने एक हमलावर को भागने की कोशिश करने पर उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने बताया कि सोमवार को रोशनी परीक्षा में शामिल होने आयी थी, परीक्षा से निकलने के बाद सुबह लगभग साढ़े 11 बजे जैसे ही वह कोटरा चौराहे पर पहुंची कि पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार युवकों (राज अहिरवार उर्फ आतिश और रोहित उर्फ गोविंदा) ने युवती पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. छात्रा राम लखन पटेल कॉलेज में परीक्षा देकर घर लौट रही थी. उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए.
जालौन एसपी ने बताया कि युवती के पिता ने एक आरोपी राज अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जांच के लिए चार टीम गठित की थी. जांच के बाद जो तथ्य सामने आए उसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नामजद आरोपी राज अहिरवार ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया कि उसने पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट एक झाड़ी में छिपा दी और घटना के समय पहने हुए कपड़ों को भी एक नदी में फेंक दिया है. आरोपी ग्राम जमरेही, कोतवाली कदौरा का निवासी है.
उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस बल एवं कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह उक्त जगह पर नंबर प्लेट बरामद करने के लिए जा रहे थे, इसी समय मौका पाकर आरोपी राज ने प्रभारी निरीक्षक की पिस्तौल छीन ली और गोली चलाने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया. आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एसपी राजा ने बताया जांच के बाद यह पता चला है कि रोशनी और आरोपी राज एक साल से अधिक समय से संपर्क में थे. चूंकि दोनों एक ही जाति से थे इसलिए उनके परिजन उनकी शादी के लिए सहमत हो गए. लेकिन दो महीने पहले रोशनी ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया, जिससे वह परेशान हो गया था. पुलिस ने कहा कि लड़की से मिलने में विफल रहने के बाद उसने यह कदम उठाया और रोशनी की अवैध तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी.
जालौन जिले में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया- ‘भाजपा सरकार – अपराध ही अपराध’
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…