Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड में अब बनेगा सैनिक धाम, कॉनक्लेव में बोले वित्त व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल

Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड सरकार में वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा- प्रदेश में में चार धाम हैं, अब पांचवा सैनिक धाम बनेगा.

Premchandra Aggarwal

वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल.

Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड में बुधवार (13 मार्च 2024) भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से ‘उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव में वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया. कॉनक्लेव में उन्होंने जनता के जुड़ी कई समस्याओं और सवालों के जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम पहले से मौजूद हैं, लेकिन अब पांचवा सैनिक धाम बनने जा रहा है.

प्रदेश में जनता हुई जागरूक

उत्तराखंड सरकार में वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि जनता जागरूक हुई है, अब कुछ भी खरीदने पर बिल लेती है. जिससे सरकार का जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है. साल 2022 का बजट पेश करने से पहले जनता के बीच जाकर उनकी राय ली. जिसके बाद जनता से मिले सुझाव के आधार पर बजट बनाया गया.

बजट खर्च करने वालों की करेंगे सराहना

वित्त एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि बजट खर्च करने वालों की सराहना करेंगे. लेकिन, जो पूरा खर्च नहीं करेंगे उनपर अगली बार विचार करेंगे. उन्होंने आगे बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया था.

PM मोदी कर रहे हैं उत्तराखंड का कायाकल्प

उत्तराखंड के बजट का फोकस कृषि पर है. पीएम मोदी उत्तराखंड का कायाकल्प कर रहे हैं. ज्यादातर विभागों ने ज्यादा बजट का पैसा खर्च किया है. उत्तराखंड में चार धाम हैं, अब पांचवा सैनिक धाम बनेगा. UCC को राष्ट्रपति ने आज अपनी सहमति दी है. इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई.

यह भी पढ़ें: जब भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने उत्तराखंड के DGP से पूछा यह खास सवाल, जानें क्या मिला जवाब

यह भी पढ़ें: “अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर हो सकता है…” भारत एक्सप्रेस के कॉनक्लेव में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जलवायु परिवर्तन को लेकर जाहिर की चिंता



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital