देश

Uttarakhand News: हरिद्वार के एक गांव में 13 फीट लंबा अजगर निकलने पर मचा हड़कंप, Video देख कांपी रूह

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के एक गांव में 13 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर मिलने के बाद हड़कंप मच गया. खेत में काम कर रहे किसानों ने अजगर को देखा तो शोर मचाने लगे. फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी. तुरंत ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि अजगर काफी वजनी था, इसलिए वन विभाग के अधिकारियों को बचाव अभियान में समय लगा.

ये भी पढ़ें-मुस्लिम आरक्षण मामले में लालू का आया ताजा बयान, वोटिंग खत्म होते ही कही ये बात, पल्लवी पटेल ने दिया ऐसा रिएक्शन

यह मामला हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के इस्माइलपुर गांव का है. गांव के खेतों में जब लोगों को एक विशाल अजगर दिखा तो उनके होश उड़ गए. यह करीब 13 फीट लंबा और लगभग सवा क्विंटल वजनी था. गांव के लोगों ने तुरंत वनकर्मियों को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने घंटों पसीना बहाकर अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.

रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. यह अजगर लगभग 13 फीट लंबा था और इसका वजन लगभग 1.25 क्विंटल था, इसलिए वनकर्मियों को इसे बचाने में समय लगा, लेकिन ग्रामीणों की मदद से वनकर्मियों ने इस विशालकाय अजगर को सफलतापूर्वक जंगल में छोड़ दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

2 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

37 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

46 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

51 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

1 hour ago