देश

Rajasthan Election: “अब RSS खुद बोल रही कि मोदी के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता”, कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. 25 नवंबर को मतदन होना है. उससे पहले सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. नेता एकदूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. आलोक शर्मा ने उदयपुर में कहा कि अब आरएसएस भी कहने लगी है कि पीएम मोदी के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है.

प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोलते हैं-कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोलते हैं. अभी भी यहां सभा हुई और झूठ बोलकर गए कि आलू से सोना निकलेगा. ये बयान उनका ही है, लेकिन उन्होंने ये बयान हमपर थोप दिया था. पीएम मोदी श्मशान और कब्रिस्तान के नाम पर वोट मांगते हैं, जो लोग यूपी में अपने सिपाहियों को नहीं बचा पा रहे हैं, वह लोग राजस्थान में आकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं. असम में उनकी सरकार घुसपैठ नहीं रोक पा रही है. बीजेपी के मंत्री के बेटे कनाडा में जाकर गांजे की खेती कर रहे हैं. अब बीजेपी के हालात ऐसे हो गए हैं कि आरएसएस भी कहने लगी है कि पीएम मोदी के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है. वह यहां सीएम या मेयर थोड़ी बनेंगे.”

“पीएम मोदी बताएं 35 रुपये में पेट्रोल कब मिलेगा?”

आलोक शर्मा ने आगे कहा कि वह देश के पीएम हैं, जो उनका काम है वो करें. वो देश की जनता को बताएं कि 35 रुपये का डॉलर और 35 रुपये का पेट्रोल कब होगा. आलोक शर्मा ने कांग्रेस की तरफ से दी गई गारंटी को लेकर कहा कि लोकतंत्र की यह सबसे अच्छी बात है कि जनता दरबार में जाना है. जनता के दरबार में जब हम जाएंगे तो जनता अपना फैसला सुनाएगी. अगर हमने किए गए वादों को पूरा नहीं किया तो जनता उसका जवाब देगी. जनता के हाथ में सत्ता होगी.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: PM मोदी ने बीकानेर में किया 3.5 किलोमीटर लंबा रोड शो, लोगों का उमड़ा हुजूम, लगे मोदी-मोदी के नारे

25 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं. जिनपर 25 नवंबर को मतदान होगा. 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. राज्य में बीजेपी सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. वहीं कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए दांव भिड़ा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

38 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

46 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

53 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago