Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: सरयू किनारे आधुनिक टेंट सिटी में रहेंगे राम भक्त, मक्के की रोटी-सरसों के साग सहित परोसा जाएगा ये खाना

UP News: राम मंदिर आंदोलन में अपना जीवन देने वालों के नाम पर नगर बसाया जा रहा है. ओपीडी स्थापित की जा रही है, 10 बेड वाला अस्पताल भी बनाया गया. तीन कंपनियों को मोबाइल टॉवर के लिए जगह आवंटित कर दी गई है.

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारी जोरों पर है. 22 जनवरी को पहुंचने वाले अतिथियों व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए तैयारी की जा रही है. तो वहीं तीर्थक्षेत्रपुरम यानी पुराना बाग बिजेसी में सरयू किनारे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओऱ से टेंट सिटी बनवाई जा रही है. इसमें छह नगर होंगे, जिनके नाम मंदिर आंदोलन में अपना जीवन लगा देने वाले महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं. इसी के साथ ही टेंट सिटी में तमाम सुविधाएं भी रहेंगी, ताकि किसी को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए गली प्रमुख तैनात किए जाएंगे.

नगरों के ये होंगे नाम

टेंट सिटी के नामों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी और तीर्थ क्षेत्र पुरम के प्रभारी कोटेश्वर ने मीडिया को जानकारी दी कि, परमहंस रामचंद्र दास, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ, बाबा राम अभिलाष दास, वामदेव जी महाराज सहित वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मोरोपंत पिंगले और ओंकार भावे के नाम पर नगरों के नाम रखे जा रहे हैं. तो वहीं प्रशासनिक भवन क्षेत्र को अशोक सिंघल परिसर के नाम से जाना जाएगा. ये टेंट सिटी 20 एकड़ की भूमि पर बसाई जा रही है. यहां पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले भक्तों को रुकने का बंदोबस्त किया जाएगा. इस टेंट सिटी का काम उसे ही सौंपा गया है, जिसे कुंभ आदि में टेंट सिटी का काम करने का अनुभव है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को कितने बजे होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, ट्रस्‍ट प्रमुख ने दी बड़ी जानकारी

ये रहेंगी सुविधाएं

टेंट सिटी के प्रत्येक नगर में पानी की बेहतरीन सुविधा रहेगी. पानी की आपूर्ति के लिए दो नलकूप के अतिरिक्त तीन-तीन हजार लीटर का वॉटर टैंक भी होगा. इसी के साथ ही प्रत्येक नगर के लिए 12 हजार लीटर पानी का बंदोबस्त किया जाएगा. पूरे परिसर तक आवाज पहुंचे, इसके लिए ध्वनि विस्तारक की व्यवस्था की जाएगी. केंद्रीय प्रसारण के साथ ही हर नगर का अपना सूचना प्रसारण केंद्र होगा ताकि भोजन जलपान के लिए बुलाया जा सके. साथ ही यहां पर पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया जाएगा और धार्मिक साहित्य उपलब्ध रहेगा. यहां पांच भोजनालय संचालित होंगे, जिसकी जिम्मेदारी एक संस्था को रहेगी. संतों के लिए 1400 कमरे तैयार किए गए हैं. साथ ही यहीं पर करीब तीन सौ वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है और चालकों को ठहराने का अलग इंतजाम किया गया है. यहां तीन बेड के कमरे के साथ ही शौचालय भी होगा.

मौसम को देखते हुए किए जा रहे हैं ये बंदोबस्त

टेंट सिटी में मौसम को देखते हुए अस्पताल का भी बंदोबस्त किया जा रहा है. हर नगर में ओपीडी स्थापित की गई है, दस बेड वाला अस्पताल भी बनाया गया. इस सम्बंध में कोटेश्वर ने जानकारी दी कि, तीन कंपनियों को मोबाइल टॉवर के लिए जगह आवंटित कर दी गई है. दो गाड़ियों से लैस नलकूप समेत फायर स्टेशन भी होगा. वहीं परिसर के प्रभारी गजेन्द्र ने मीडिया को जानकारी दी कि, बिजली आपूर्ति के लिए पुरम में तीन ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाएंगे. यहां के भोजनालय प्रभारी नवीन ने बताया कि, इस समय करीब तीन सौ लोगों का भोजन यहां बन रहा है.

ये मिलेगा भोजन

यहां पर भक्तों को प्राकृतिक वातावरण में रहने का खूबसूरत अनुभव तो होगा कि साथ ही शुद्ध और पौष्टिक आहार भी मिलेगा, मिलेट्स व मोटे अनाज के बने पकवान के साथ ही मक्के की रोटी, सरसों का साग, बाजरे की रोटी, मटर का निमोना, मूंग की खिचड़ी सहित सीजनल सब्जियां परोसी जाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital