Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पूर्व काशी नरेश डॉक्टर विभूति नारायण सिंह की जयंती पर होगा महोत्सव, बच्चों के बीच गीता ज्ञान की होगी प्रतियोगिता

विभूति नारायण सिंह की जयंती पर होगा महोत्सव

विभूति नारायण सिंह की जयंती पर होगा महोत्सव

Edited by Shivam

शिव की नगरी काशी में शिव स्वरूप कैलाश वासी महाराज काशीराज द्विजराज डॉक्टर विभूतिनारायण सिंह शर्मदेव जी की 96 वीं जयंती के अवसर पर महोत्सव का शुभारंभ होगा. ये महोत्सव 5 नवंबर को सुबह 6 बजे पंचगंगा घाट पर माता के भव्य श्रृंगार और आरती के साथ किया जाएगा. जिसके बाद 10 बजे लहुराबीर स्थित वनिता पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.

डॉ जितेंद्र नाथ मिश्र भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

इस महोत्सव को विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम आयोजित कर रहा है. इसकी अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्ण प्रिया है. कार्यक्रम शाम 4 बजे मैदागिन में अग्रसेन कया इंटर कॉलेज में काशीराज जयंती महोत्सव में काशीराज का योगदान विषयक संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जितेंद्र नाथ मिश्र भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश सरकार के आयुष मंत्री, स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु भी शामिल होंगे. जयंती समारोह में विशिष्ट विभूतियों को उल्लेखनीय योगदान के लिए काशीराज डॉक्टर विभूति नारायण सिंह कीर्ति अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा. जिसके बाद शाम 6 बजे मैदागिन मुख्य चौराहे पर काशीराज की स्मृति में काशीराज कीर्ति स्तंभ स्थल पर काशीवासियों द्वारा दीपदान का कार्यक्रम होगा.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital