देश

Varanasi Smart City: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से बदली प्राचीन बनारस की तस्वीर, 10 अरब से ज्यादा के प्रोजेक्ट पूरे, जानिए क्या आए बदलाव

Varanasi Smart City: दुनिया की पुरानी नगरी से विख्यात काशी अपनी प्राचीनता के लिए जानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते है कि ये शहर अपने  प्राचीनता के साथ ही आधुनिकता के लिए भी जाना जाने लगा हैं. वहीं वाराणसी अपने मूल स्वरूप के साथ ही आधुनिकता को लेकर स्मार्ट बनता जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी को स्मार्ट बनाने और यहां की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शहर को उन्नत तकनीक से लैस करने का काम लगातार जारी है.

वाराणसी स्मार्ट सिटी से कई क्षेत्रों में बदलाव

वहीं वाराणसी स्मार्ट सिटी के जरिए  2018 से करीब 10 अरब (1017.69 करोड़) की योजना मंजूर की गई थी, जिसका काम अब पूरा हो चुका है. इससे शहर के कई क्षेत्रों में कई अहम बदलाव देखने को मिला हैं. वहीं करीब 329 करोड़ रुपये की करीब 3 परियोजनाओं का काम प्रगति पर है, जिनके मार्च 2024 तक पूरा होने की संभावना है.

काशी के विकास की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी की कर्म भूमि बनारस के नाम से मशहूर हो रही काशी के विकास की चर्चा आज हर ओर हो रही है. साल 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद वाराणसी को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई थी. अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर ‘रुद्राक्ष’, आधुनिक सुविधाओं से लैस नमो घाट, कई आधुनिक पार्किंग स्थल, उन्नत सर्विलांस सिस्टम, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, शहर के हर कोने पर तीसरी नजर का पहरा. इसके अलावा स्वतंत्रता-पूर्व विद्यालयों का कायाकल्प, गलियों का पुनरुद्धार, पौराणिक तालाबों, तालाबों, पार्कों, ओपन जिम का जीर्णोद्धार, पार्कों का जीर्णोद्धार, घाटों पर रोशनी और घाटों के महत्व को समझाने वाले संकेत शामिल है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक में उतरी BJP के दिग्गजों की फौज, राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने ‘मजहब’ को लेकर साधा निशाना, CM शिवराज ने भी चलाएं तीर

गंगा आरती और श्रीकाशी विश्वनाथ आरती का सीधा प्रसारण

देव भूमि वाराणसी में शहर में गंगा आरती और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर आरती का सीधा प्रसारण, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, शहर में कई जगहों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा, पर्यटक सुविधा और दशाश्वमेध घाट पर बाजार परिसर का निर्माण किया गया है. जबकि गोदौलिया, दशाश्वमेध तक गुलसाबी कॉरिडोर और सौंदर्यीकरण आदि कार्य किए गए हैं. इससे शहर की सूरत पूरी तरह बदल गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

14 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

15 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

25 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

50 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

53 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

1 hour ago