देश

Vibrant Gujarat: PM मोदी ने गुजरात में UAE के राष्ट्रपति के साथ किया 3KM लंबा रोड शो, होगी द्विपक्षीय वार्ता

Vibrant Gujarat Global Summit 2024: गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात के 10वें संस्करण का शुभारंभ होने वाला है. इसके शुभारंभ से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अहमदाबाद में रोड शो किया. करीब 3 किलोमीटर लंबा यह रोड शो मंगलवार शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक हुआ.

प्रधानमंत्री मोदी और शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के रोड शो की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आप देख सकते हैं कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष कैसे एक—दूजे से मिले. न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं.

 

यहां उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया. अहमदाबाद में रोड शो के बाद करीब 20 मिनट तक वह साबरमती आश्रम में रुके. उसके बाद शाम 7 बजे दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष द्विपक्षीय वार्ता को तैयार हुए.

गुजरात की राजधानी गांधीनगर पहुंच रहे दिग्गज

अब प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले उन्होंने यहां गांधीनगर में ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया. इसके अलावा उन्होंने आज तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस-रामोस होर्ता और मोजांबिक प्रेसिडेंट फिलिप जैसिंटो न्यूसी से चर्चा की. बताया गया है कि व्यापार जगत के दिग्गज वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए गांधीनगर पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़िए: वाइब्रेंट गुजरात के 10वें संस्करण का शुभारंभ होगा, PM मोदी ने 20 साल पहले कराई थी शुरुआत, निरीक्षण करने फिर आए गांधीनगर

3 दिन तक चलेगी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट

‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ का आयोजन कल यानी कि 10 से 12 जनवरी तक होगा. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि 10 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात के 10वें संस्करण का शुभारंभ हो रहा है. उन्होंने गांधीनगर में कहा, “गुजरात में आज से 20 साल पहले वाइब्रेंट गुजरात लाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से वाइब्रेंट गुजरात की शुरूआत हुई थी, इसके माध्यम से गुजरात के कोने-कोने तक विकास पहुंचा. नया निवेश और उद्योग आया जिससे गुजरात के लाखों युवाओं को रोजगार और नए अवसर मिले.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

60 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago