देश

‘इस बार INDI गठबंधन का नहीं खुलेगा खाता’, बिहार भाजपाध्यक्ष सम्राट बोले- ये कितना भी मिलकर चुनाव लड़ लें कोई फर्क नहीं पड़ेगा

India Alliance Seat Distribution In Bihar: कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो रही है. माना जा रहा है बिहार में कांग्रेस, राजद और जदयू के बीच जल्द सीटों पर सहमति बन जाएगी. हालांकि, ‘एनडीए’ गठबंधन में शामिल भाजपा, लोजपा और अन्य दल ‘इंडिया’ गठबंधन को धता बता रहे हैं.

बिहार में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोला. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना में आज कांग्रेस, राजद और जदयू की जुगलबंदी पर कहा कि ये कितना भी मिलकर चुनाव लड़ लें कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

सम्राट चौधरी बोले— “पिछली बार राजद का खाता नहीं खुला था, इस बार INDI गठबंधन का भी बिहार में खाता नहीं खुलेगा.” वहीं, एलजेपी(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने भी ‘इंडिया’ गठबंधन पर तंज कसा. उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन से जुड़ी पार्टियों की एकजुटता पर कहा कि चुनाव आने तक ये एकजुट रहेगा, ऐसा बिल्कुल नहीं लगता. क्योंकि, बंगाल में ममता बनर्जी, दिल्ली में आम आदमी पार्टी, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और बिहार में ही जदयू अलग खेल करने में लगे हैं. चुनाव आते-आते स्वरूप बदल जाएगा.

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि वे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. सीट बंटवारे के लिए दिल्ली में बैठक होती है…लेकिन 2024 में इनका गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगी. 2019 में भी महागठबंधन को एक सीट मिली थी. इस बार वो भी नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़िए: वाइब्रेंट गुजरात के 10वें संस्करण का शुभारंभ होगा, PM मोदी ने 20 साल पहले कराई थी शुरुआत, निरीक्षण करने फिर आए गांधीनगर

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago