Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सपा के लड़के गलती करके दिखाएं, CM योगी की सरकार ऐसा हाल करेगी जो सोचा भी नहीं होगा- वाराणसी में बोले PM मोदी

PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस सरकार आई होती तो आज आपकी रसोई का बजट दो से तीन गुना बढ़ चुका होता. लेकिन, ये भाजपा है, ये गरीब का बेटा मोदी है.”

वाराणसी में पीएम मोदी

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्‍वविद्यालय में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है. लेकिन, आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं. सीएम योगी की सरकार उनका वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा.” वहीं उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस और सपा की सरकारों ने महिलाओं के साथ क्या किया, केवल उपेक्षा और असुरक्षा. इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है. इंडी गठबंधन वाले महिला आरक्षण का विरोध करते हैं.”

महिलाओं के बिना जब घर नहीं चलता तो देश कैसे चल जाता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं की बात करते हुए कहा कि “दस साल में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक में हमारी माताएं-बहनें केंद्र में आईं. इस पर भले ही चर्चा नहीं हुई हो, लेकिन यह भारत की सक्सेस स्टोरी का फैक्टर है. महिलाओं के बिना जब घर नहीं चलता तो देश कैसे चल जाता. ये बात पिछली सरकार को समझ नहीं आई. पहले जंगल राज था. बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था.”

मां गंगा ने काशी में बुलाया था

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे मां गंगा ने पहले काशी बुलाया था, अब मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है. आज के इस आयोजन में इतनी बड़ी मातृशक्ति की मौजूदगी अभिभूत कर रही है. पहली बार केंद्र में ऐसी सरकार आई है, जिसने महिलाओं के सम्मान की चिंता की. उनको इज्जतघर बनाकर दिए, गरीब महिलाओं के लिए बैंक खाते खुलवाए. 4 करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण करवाया और उसकी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हुई. इससे नारी शक्ति को नया आत्मविश्‍वास मिला.” उन्होंने आगे कहा, “यही मेरा मिशन था, यही मेरी सोच थी.”

इसे भी पढ़ें: 4 जून के बाद PM नहीं रहेंगे मोदी जी, हेमंत सोरेन और मैं जेल के बाहर आएंगे- केजरीवाल

गाने के जरिए पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने एक गाने के जरिए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों की पहचान एक गाने से खूब होती है और वो गाना बहुत प्रसिद्ध रहा है – ‘महंगाई डायन खाये जात है’, ‘कांग्रेस आई, महंगाई लाई.’ कांग्रेस सरकार आई होती तो आज आपकी रसोई का बजट दो से तीन गुना बढ़ चुका होता. लेकिन, ये भाजपा है, ये गरीब का बेटा मोदी है, जो लगातार प्रयास करता है कि आपके खर्चे कम हों और बचत ज्यादा से ज्यादा बढ़े, इसलिए मोदी ने मुफ्त राशन की योजना चलाई है. हर बहन 30-30 महिलाओं के साथ गाना गाते-गाते और थाली बजाते-बजाते मतदान केंद्र पहुंचें और मतदान बढ़ाएं. रिकॉर्ड वोटिंग कराएं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital