देश

VIDEO: यूपी में अब थाने पर चला बुलडोजर! कोर्ट की जमीन पर था अवैध कब्जा, हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन

Hardoi: यूपी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर का कहर जारी है. इस बार फिर हरदोई में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है. वहीं सबसे ज्यादा हैरान करने वाली जो बात है वो यह है कि कोर्ट की जमीन पर बने थाने के एक हिस्से को लेकर यह कार्रवाई हुई है. घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं

दरअसल, यूपी के हरदोई जिले में कोतवाली की इमारत का एक हिस्सा कोर्ट की जमीन पर बना था. जिला जज और हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए इस भाग को बुलडोजर से गिरा दिया गया. जिस समय प्रशासन का बुलडोजर चल रहा था उस समय एसडीएम, तहसीलदार अधिशासी अधिकारी और प्रभारी निरीक्षक मौजूद थे.

पुलिस थाने के भवन पर बुलडोजर

यह पूरा मामला शाहाबाद कोतवाली का है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें देका जा सकता है कि पुलिस थाने के भवन पर बुलडोजर चल रहा है. यहां पर मुंसिफ कोर्ट कोतवाली से लगा हुआ बना है. मुंसिफ कोर्ट में कुछ जमीन जहां खाली है वहीं लगभग बीस साल पुराने इसकी बिल्डिंग में कोई कामकाज नहीं होता है. स्टाम्प वेंडरों और वकीलों ने इसके कुछ एरिया पर कब्जा जमा रखा है.वहीं पास में स्थित कोतवाली के लोगों ने भी कोर्ट की जमीन पर कार्यालय बना रखा है.

मुंसिफ कोर्ट की जमीन पर था कब्जा

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही जिला जज राजकुमार सिंह ने मुंसिफ कोर्ट के भवन का निरीक्षण किया था. जिसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को पैमाइश कराकर अतिक्रमण खाली करवाने का निर्देश दिया था. अवैध अतिक्रमण के तहत शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का आवास और आधा ऑफिस के अलावा महिला हेल्प डेस्क और मुख्य द्वार तक मुंसिफ कोर्ट की जमीन पर बना है.

इसे भी पढ़ें: न टेंट न बैंड सिर्फ माला और मिठाई… IAS ने महज 2 हजार रुपये में IPS के साथ रचाई शादी

एसडीएम पूनम भास्कर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से मेन गेट और हेल्प डेस्क भवन को भी गिरा दिया. वहीं बाकी का अवैध निर्माण हटाने के लिए पुलिस को कुछ समय दिया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago