देश

VIDEO: 40 लाख की गाड़ी में बैठकर आए और G20 समिट के लिए सजाए गमले चुरा ले गए

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में होने वाली G20 बैठक को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों पर है. मेहमानों के स्वागत के लिए गुरुग्राम को बखूबी सजाया जा रहा है. इसके लिए सड़कों के किनारे और बीच में भी सौंदर्यीकरण का काम चालू है. तरह-तरह के रंग बिरंगे फूल और अलग-अलग वैरायटी के पौधों से इन्हें खूबसूरत बनाया जा रहा है. लेकिन लोग तब इस बात पर ताज्जुब करते रह गए जब महंगी गाड़ी से आए 2 लोग फूलों के इन गमलों को चोरी करते नजर आए.

चोरी का वीडियो हुआ वायरल

कल 1 मार्च से गुरुग्राम में G20 की बैठक शुरु हो जाएगी. जोकि तीन दिनों तक चलेगी. वहीं इस मामले में हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रमन मालिक का कहना है कि चोरी करने वाले लोग 40 लाख की कीमती गाड़ी लेकर फूलो के गमले चुराने आए थे. यह बहुत ही निंदनीय घटना है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है और अबतक लाखों लोगों ने इसे देख भी लिया है. वायरल वीडियो पर लोगों ने एक से एक कमेंट भी किए हैं.

इस बात की भी है संभावना

वहीं इस मामले में एक और लोग के अनुसार इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि पौधा चुराने वाला व्यक्ति सरकारी अधिकारी भी हो सकता है और उसकी मदद करने वाला शख्स भी सरकारी अधिकारी हो. वहीं एक और संभावना में इस बात को कहा गया है कि वे लोग राज्य के बागवानी विभाग से भी संबंधित हो सकते हैं और इस फूल वाले पौधों को किसी सरकारी आवास या कार्यालय में ले जा रहे हों.

इसे भी पढ़ें: UP Budget Session: अखिलेश यादव ने दी सीएम योगी को आर्थिक सलाहकार बदलने की सलाह, बजट पर बीजेपी सरकार को घेरा

हरियाणा के गुरुग्राम में 1 से 4 मार्च तक जी-20 देशों के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की जा रही है. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद इन कार्यक्रमों की निगरानी कर रहे हैं. आयोजन से जुड़े स्थल पर विशेष सुरक्षा बरती जा रही है. वहीं सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की सुविधाओं से जुड़े सभी इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

4 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

33 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago