वीडियो ग्रैब
सुभाष सिंह
Ayodhya Viral Video: श्रीराम की नगरी अयोध्या की सरयू नदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अश्लील डांस करते हुए नजर आ रही है. राम की पैड़ी का ये दृश्य देखकर लोगों ने बवाल काटा हुआ है. राम भक्त युवती पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस की पड़ताल के बाद जानकारी सामने आई है कि यह वीडियो एक से डेढ़ महीने पुराना है, क्योंकि वर्तमान समय में सरयू नदी के उस जगह से बालू निकाला जा रहा है, जहां पर ये वीडियोशूट किया गया है और पानी रोक दिया गया है. वहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि करीब एक-डेढ़ महीने पहले यहां पर किसी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग हो रही थी. उसी दौरान किसी गाने पर फिल्म का दृश्य फिल्माया जा रहा था और शूटिंग चल रही थी.
ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूटी पर 7 बच्चों को लेकर ट्यूशन छोड़ने निकला शख्स, वायरल वीडियो पर पुलिस ने दर्ज की FIR, शख्स गिरफ्तार
इसी दौरान किसी ने अभिनेत्री के डांस का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की के द्वारा सरयू में राम की पैड़ी पर सरयू में किसी गाने पर डांस किया जा रहा है. जहां सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग युवकी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और इस तरह की रील यहां बनाए जाने की रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अयोध्या पुलिस इसकी जांच में जुटी है. इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी अयोध्या शैलेंद्र गौतम ने बताया कि ये वीडियो करीब एक से डेढ़ महीने पुराना है और किसी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग का है. इसकी जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…